CM Rise School: मध्य प्रदेश के सबसे बड़े सीएम राइज स्कूल का मुख्यमंत्री शिवराज ने किया भूमि पूजन

Bhopal CM Shivraj: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के भेल बरखेड़ा में 81 दशमलव 12 करोड़ों रुपए की लागत से बनने वाले सीएम राइज शासकीय महात्मा गांधी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के भवन का भूमि पूजन किया। इस स्कूल के बारे में विभाग के अफसरों का कहना है कि यह प्रदेश का सबसे बड़ा सीएम राइस स्कूल होगा जो सभी सुविधाओं से युक्त रहेगा।

इसके अलावा सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आज भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के कक्षा 6वीं और कक्षा 9वीं के 4.6 लाख से अधिक स्कूली विद्यार्थियों के खातों में साइकिल के लिए ₹207 करोड़ की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से ट्रांसफर की।

Shivraj singh chauhan performed Bhoomi Pujan of Madhya Pradesh largest CM Rise School in Govindpura

इस अवसर पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि गरीब के बेटा-बेटी में भी बुद्धि, टैलेंट और प्रतिभा होती है। अगर उनको प्राइवेट स्कूलों जैसे स्कूल मिल जाएं तो वह भी चमत्कार कर सकते हैं। इसलिए हमने कोविड बीमारी के दौरान ही वर्चुअल माध्यम से कई विशेषज्ञों को जोड़ा और तय किया कि अब हम बच्चों के लिए सीएम राइज स्कूल बनाएंगे। सीएम ने कहा कि शानदार बिल्डिंग, अच्छे क्लास रूम, बेहतर प्रयोगशाला, खेल के मैदान समेत सभी आधुनिक सुविधाएं सीएम राइज स्कूलों में होंगी।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बच्चों का उज्जवल भविष्य मेरे जीवन का परम ध्येय है। हमारे बच्चे शिक्षित होंगे तो प्रदेश सामर्थ्यवान बनेगा। बच्चों तुम्हारी शिक्षा की राह में तुम्हारा मामा कोई बाधा नहीं आने देगा, यह मेरा वचन है। इसके लिए सभी संभव जतन हमारी सरकार कर रही है। पढ़ो-लिखो और अपने सपनों को सरकार करो मेरा आशीर्वाद सदैव तुम्हारे साथ है।

सीएम ने कहा कि साइकिल खरीदने के बाद बच्चे सुगमता से स्कूल पहुंच सकेंगे निशुल्क साइकिल वितरण योजना में विद्यार्थियों को साइकिल के लिए करने के लिए प्रति विद्यार्थी साधे हजार रुपए ट्रांसफर किए गए हैं इसके लिए विभाग ने स्कूली बच्चों के बैंक खातों की केवाईसी कर ली थी साइकिल वितरण योजना साल 2004-05 से संचालित है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+