MP में भ्रष्टाचार का चेहरा कमलनाथ और बंटाधार का चेहरा हैं दिग्विजय सिंह: CM शिवराज सिंह चौहान

Bhopal News: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को भोपाल की हुजूर विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी श्री रामेश्वर शर्मा के समर्थन में विशाल चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान सीएम ने उपस्थित जनसमूह को विश्वास दिलाते हुए कहा कि मैं वचन देता हूं।

बीजेपी की सरकार में कोई गरीब बिना जमीन के नहीं रहेगा, सबका अपना आवास होगा। उन्होंने कांग्रेस की कमलनाथ सरकार के सवा साल की सरकार पर सवाल खड़े किए तो वहीं कमलनाथ पर प्रदेश को बदनाम करने का आरोप लगाया। मुख्यमंत्री ने भाजपा के प्रत्याशी रामेश्वर शर्मा को भारी बहुमत से जिताकर भाजपा की सरकार बनाने की अपील की।

Shivraj Singh Chauhan asked for votes for BJP candidate Rameshwar Sharma in Huzur Assembly

प्रदेश को बदनाम कर रहें हैं कमलनाथ

मुख्यमंत्री चौहान ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कमलनाथ जी को जिस प्रदेश ने मुख्यमंत्री और सांसद बनाया उसी प्रदेश को वह बदनाम करते हैं। कहते हैं यह बेईमानों का प्रदेश है, यह चौपट प्रदेश है। कहते हैं यह भ्रष्टाचारियों का प्रदेश है। पहले कहते थे भारत महान नहीं बदनाम है। क्या यही कांग्रेस की सोच है..? यह अपने देश को और मध्यप्रदेश को बदनाम करते हैं। उन्होंने कहा कमलनाथ जी आपको शर्म आना चाहिए जिस मध्यप्रदेश की माटी ने आपको सब कुछ दिया, उस प्रदेश को बदनाम करने का पाप आप कर रहे हो।

भ्रष्टाचार और बंटाढ़ार का चेहरा हैं कमलनाथ-दिग्विजय

शिवराज ने कहा कि मध्यप्रदेश में अगर भ्रष्टाचार का कोई चेहरा है तो वह चेहरा कमलनाथ जी का है सवा साल के कार्यकाल में कमलनाथ ने भ्रष्टाचार के रिकार्ड बनाए है तो वहीं मध्यप्रदेश में बंटाढार का कोई चेहरा है तो वह दिग्विजय सिंह का चेहरा है। मध्यप्रदेश की जनता ये बहुत अच्छे से जानती है।

कांग्रेसी आतंकियों की मौत पर आंसू बहाते हैं

शिवराज ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और गृहमंत्री श्री अमित शाह जी आतंकवादियों पर कार्रवाई करते हैं और ये कांग्रेस और कांग्रेस के नेता पीएफआई का समर्थन करते हैं, यह आतंकवादियों के मौत पर आंसू बहाते हैं। वहीं ओसामा को यह जी कहते हैं और सर्जिकल स्ट्राइक का विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि पीएफआई आतंकवादी संगठन है जिस पर बैन लगा है। उसके खिलाफ कार्रवाई हुई तो दिग्विजय सिंह आंसू बहा रहे हैं। कहते हैं यह कार्रवाई गलत हो रही है। उन्होंने जनता से सवाल करते हुए कहा कि जो आतंकवादियों का समर्थन करें, ऐसी पार्टी को किसी का समर्थन करना चाहिए क्या?

हर गरीब को अपनी जमीन का मालिक बनाऊँगा

शिवराज ने कहा कि ये मामा का वचन है, मैं मध्यप्रदेश की धरती पर किसी को बगैर जमीन-मकान के नहीं रहने दूंगा। हर गरीब को रहने की जमीन का मालिक बनाऊंगा। हमने मुख्यमंत्री भू-आवासीय जमीन योजना बनाई है। हम सबको सरकारी जमीन रहने के लिए देंगे। सरकारी नहीं होगी तो खरीदकर दी जाएगी।

हम गरीबों की जिंदगियाँ बना रहे हैं

उन्होंने कहा कि मेरे बहनों, भाइयों हम सरकार नहीं, परिवार चलाते हैं। मैंने हमेशा एक परिवार की तरह सरकार चलाई है। उन्होंने कहा हम उजाड़ने के लिए नहीं बसाने के लिए हैं। हुजूर विधानसभा क्षेत्र में गरीबों को पट्टे दे दिए गए हैं, उन्हें तोड़ने की बात आई है मेरे बहनों भाइयों ये बीजेपी की सरकार के रहते हुए कोई आपको अपनी जमीन से नहीं हटा सकता। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा मुझे गर्व है कि हमारे पास रामेश्वर शर्मा जैसे नेता हैं जो जनता की दिन और रात सेवा करते हैं। भाजपा प्रत्याशी रामेश्वर शर्मा ने भी आपको परिवार माना।

भगवान का वरदान हैं मोदी

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी भारत के लिए भगवान का वरदान हैं, उन्होंने गरीबों को आवास देने के लिए पीएम आवास योजना बनाई। लेकिन जिनके नाम पीएम आवास योजना में नहीं आ पाए, किसी कारण से छूट गए तो वे चिंता न करें, उनके लिए हमने मुख्यमंत्री लाडली बहना आवास योजना बनाई है, जिससे हर गरीब बहन को रहने का आवास मिल सकेगा।

बहनों को हर महीने मिलेंगे 3000

शिवराज ने बहनों को विश्वास दिलाते हुए कहा हमने लाडली बहन योजना बना दी। हर महीने 1250 रूपए बहनों के खाते में दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा मेरी बहनों आपका भाई यही नहीं रुकने वाला, इस राशि को बढ़ाकर 1500 रूपए फिर 1750 रूपए और धीरे-धीरे 3 हजार रूपए तक कर दूंगा। जिससे मेरी बहनों के जीवन में बदलाव आए।

प्रियंका गांधी जवाब दे

शिवराज ने कहा कि कांग्रेस ने क्या दिया मेरी बहनों। आज आईं थीं मैडम प्रियंका गांधी। मैंने बैगा-भारिया बहनों को 1000 रुपया महीना दिया था, कमलनाथ दादा ने वो छीन लिया था, बंद कर दिया था। प्रियंका गांधी को जवाब देना चाहिए। मेरे भांजे भांजियों, तुम्हारे मामा ने, भारतीय जनता पार्टी ने तय किया कि 12वीं में अच्छे नंबर लाएंगे तो लैपटॉप दूंगा। मामा इंजीनियरिंग मेडिकल के गरीब प्रतिभाशाली बच्चो की फीस भरवा रहा है ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+