शिवराज सरकार का गौ कैबिनेट का फैसला सिर्फ जुमला-कमलनाथ
भोपाल। मध्य प्रदेश उपचुनाव 2020 में 9 सीटों पर ही सिमटने के बाद पूर्व सीएम कमलनाथ ने शिवराज सिंह चौहान सरकार पर निशाना साधा है। कमलनाथ ने शिवराज सिंह चौहान सरकार पर गौ माता के संरक्षण व संवर्धन की दिशा में कुछ खास कदम नहीं उठाने का आरोप लगाया है।

Recommended Video
कमलनाथ ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार ने गौ-कैबिनेट का जो फैसला लिया है, वो सिर्फ जुमला है। शिवराज सिंह चौहान अपनी पूर्व की घोषणाओं को भूलकर नई घोषणा कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि शिवराज सिंह सरकार ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 में गौ मंत्रालय बनाने की घोषणा की थी जबकि अब गौ संरक्षण व संवर्धन के लिए गौ कैबिनेट बनाने की घोषणा कर रहे हैं।
कमलनाथ ने यह भी कहा कि कांग्रेस सरकार ने अपने वचन पत्र में एक हजार गौशालाएं बनाने का वादा किया था, जिसे पूरा भी कर दिया गया। कांग्रेस सरकार के गौ माता के संरक्षण व संवर्धन के लिए किए जा रहे कामों से बीजेपी को थोड़ी सदबुद्धि तो आई।












Click it and Unblock the Notifications