पेंशनरों को मध्य प्रदेश सरकार की बड़ी सौगात, बढ़ाया महंगाई भत्ता, बढ़ेगी पेंशन
एमपी सरकार ने पेंशनर्स का महंगाई भत्ता बढ़ाने का फैसला किया है। बता दे एक मई से पेंशनर्स को बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता मिलेगा। सरकार ने पेंशनर्स का महंगाई भत्ता 17% से बढ़ाकर 22% कर दिया है।
भोपाल,3 अगस्त। मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता(DA) बढ़ाने के बाद पेंशनर्स को बड़ी सौगात दी है। सरकार ने पेंशनर्स का महंगाई भत्ता बढ़ाने का फैसला किया है। बता दे एक मई से पेंशनर्स को बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता मिलेगा। सरकार ने पेंशनर्स का महंगाई भत्ता 17% से बढ़ाकर 22% कर दिया है। इस निर्णय का फायदा मध्य प्रदेश के लगभग 4 लाख 50 हजार पेंशनरों को मिलेगा।। इसका लाभ पेंशनर्स को अलग-अलग कैटेगरी के अनुसार ₹500 से लेकर ₹5 हजार तक मिलेगा।

बिना मांग के बढ़ाया महंगाई भत्ता
पेंशनर्स अक्सर सरकार से पेंशन बढ़ाने के लिए मांग करते रहते हैं, लेकिन इस बार बिना मांग के ही सरकार ने बढ़ोतरी कर दी है। हो सकता है कि सरकार आने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए पेंशनर्स को खुश करना चाहती हो या फिर बढ़ती महंगाई को देखते हुए भी यह निर्णय लिया गया है। इस प्रकार अगस्त माह की शुरुआत के साथ ही प्रदेश सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के साथ पेंशनर्स को भी खुश कर दिया है।

पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग
मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार ने भले ही प्रदेश कर्मचारियों को महंगाई भत्ता बढ़ाने का तोहफा दिया हो, लेकिन प्रदेश के कर्मचारी जनवरी से महंगाई भत्ता लागू करने की बात कह रहे हैं। वही कर्मचारियों की एक और मांग है कि पुरानी पेंशन योजना को लागू किया जाए। जानकारी के अनुसार राजस्थान और छत्तीसगढ़ में पुरानी पेंशन लागू हो गई है इस कारण मध्य प्रदेश के कर्मचारी भी इस की मांग कर रहे हैं उन्हें भी इस योजना का लाभ मिले ताकि पेंशंन के बाद उनका गुजारा भी आसानी से हो सके।

प्रदेश के स्वास्थ्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 31℅ से बढ़ा कर 34% किया
शिवराज सरकार ने सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाकर कर्मचारियों को खुश करने का प्रयास किया है। प्रदेश के शासकीय सेवकों के महंगाई भत्ते, जो वर्तमान में 31% है, को 3% बढ़ाकर 34% किए जाने का निर्णय लिया है।यह महंगाई भत्ता, केंद्र सरकार के शासकीय सेवकों के बराबर होगा।बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता, अगस्त के वेतन से जो माह सितंबर में भुगतान होगा, से दिया जाएगा।

625 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय भार
सीएम शिवराज ने जानकारी देते हुए कहा कि अभी मध्यप्रदेश के हमारे शासकीय सेवकों को 31% महंगाई भत्ता मिलता है। 11% हमने पिछली बार एक साथ बढ़ाया था, लेकिन आज हम फैसला कर रहे हैं कि अब 34% महंगाई भत्ता मध्यप्रदेश के शासकीय सेवकों को देंगे।यह फैसला अगस्त माह के वेतन, जिसका भुगतान सितंबर में होगा, उससे हम लागू कर रहे हैं। शासन के ऊपर लगभग 625 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय भार आयेगा, लेकिन साढ़े सात लाख से अधिक कर्मचारी भाई-बहनों को इसका लाभ मिलेगा, इसलिए उनकी बेहतरी के लिए हमने यह फैसला किया है। शुभकामनाएं!
ये भी पढ़ें : नक्सल क्षेत्र में काम करने वाले SIB पुलिसकर्मियों लिए खुशखबरी, दिया जाएगा विशेष भत्ता












Click it and Unblock the Notifications