Sharbati Wheat: मध्य प्रदेश में शरबती गेहूं ने बनाया नया रिकार्ड, सिहोरा और अशोकनगर की मंडी में विका सबसे महंग
Sharbati Wheat Rate: मध्य प्रदेश का शरबती गेहूं पूरे देश भर में प्रसिद्ध है। शरबती की मायानगर मुंबई, दिल्ली, पुणे सहित अन्य महानगरों में खासी डिमांड रहती है। शरबती गेहूं की देश में सबसे प्रीमियम किस्त है।

Sharbati Wheat Rate: देशभर में मध्य प्रदेश की पहचान बने शरबती गेहूं ने एक बार फिर नया रिकार्ड बना लिया है। पूरे एमपी में सबसे महंगा शरबती गेहूं सीहोर में बिका है। सीहोर की आष्टा कृषि उपज मंडी में व्यापारी ने किसान से 8 हजार 131 रुपए प्रति क्विंटल की रेट में शरबती गेहूं खरीदा है। तो वही अशोकनगर जिले की मंडी में इस साल शरबती गेहूं 6 हजार 260 रुपये क्विंटल तक बिका हैं। किसान को अपनी उपज के अच्छे भाव मिलने की वजह से उत्साह के माहौल में देखा गया।
आष्टा कृषि उपज मंडी में बिका गेहूं: मध्य प्रदेश के सीहोर जिले की उन्नत मंडियों में शुमार आष्टा की ए ग्रेट कृषि उपज मंडी ने पूरे प्रदेश में इतिहास रच दिया है। आष्टा कृषि उपज मंडी में सबसे महंगा शरबती गेहूं खरीदा गया है। अच्छी क्वालिटी होने की वजह से मंडी के व्यापारी किसान को प्रति क्विंटल के लिए 8 हजार 131 रुपए दिए हैं। व्यापारी ने किसान से 14 क्विंटल गेहूं खरीदा है।शरबती गेंहू के प्रति क्विंटल ,8 हजार 131 रुपए भाव एमपी में अब तक के सबसे महंगे दाम है। तो यही पिछले वर्ष शरबती गेहूं 5 हजार 675 रुपए क्विंटल के भाव बिका था।

अशोकनगर कृषि उपज मंडी में बिका गेहूं: वहीं दूसरे जिले अशोकनगर के रहने वाले मुढ़ियागढ़ निवासी हरिओम अपनी गेहूं की 25 क्विंटल गेहूं लेकर कृषि उपज मंडी डाक में बचे हुए थे। उनकी गेहूं की चमक व्यापारियों को इतनी पसंद आई कि डाक बोली बढ़ते-बढ़ते 6 हजार 260 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर जाकर थमी। इसे खरीदने वाले व्यापारी सिद्धार्थ चौधरी ने जानकारी दी कि जिले में पैदा होने वाली शरबती गेहूं पूरे देश में प्रसिद्ध है। इसकी महानगरों में भारी डिमांड है।
मध्य प्रदेश के शरबती गेहूं की भारी डिमांड: बता दें कि मध्य प्रदेश का शरबती गेहूं पूरे देश भर में विख्यात है। मध्य प्रदेश के शरबती की
दिल्ली, पुणे और मायानगर मुंबई, सहित अन्य महानगरों में खासी डिमांड रहती है। मध्यप्रदेश के सीहोर और अशोकनगर में काली और जलोढ़ उपजाऊ मिट्टी है जो शरबती गेहूं के उत्पादन के लिए उपयुक्त है। शरबती गेहूं को विशेष उपाधि दी गई है। इसे 'द गोल्डन ग्रेन' भी कहा जाता है। क्योंकि इसका रंग सुनहरा होता है और यह हथेली पर लेने में भी बजना लगता है। इसका स्वाद भी मीठा होता है। प्रदेश के शरबती गेहूं में अन्य गेहूं की तुलना में ग्लूकोज व सुक्रोज जैसे सरल शर्करा की मात्रा भी अधिक होती है।

मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के किसान उत्तम सिंह को अपने गेहूं के सही दाम मिलने पर किसान उत्तम सिंह ने जानकारी दी कि मैंने बारिश और ओले से पहले अपनी फसल काट ली थी। उन्होंने जानकारी दी कि मैंने समय पर ही उपज की बोवनी की थी और समय पर ही कटाई की है। इसी का परिणाम हुआ कि शरबती गेहूं की उपज चमकदार निकली, जिसकी सही कीमत मिली।












Click it and Unblock the Notifications