Bhopal News: हुस्न के जाल में फंसाने वाली गैंगस्टर मुस्कान से होगी पूछताछ, कितनों को और लूटा
Bhopal News: फेसबुक के माध्यम से युवकों को अपने हुस्न के जाल में फंसा कर लूटपाट करने वाली गैंगस्टर मुस्कान से पुलिस सख्ती से पूछताछ करेगी। पुलिस को उसके मोबाइल से कहीं और वारदातों के सुराग मिले है। मुस्कान को पुलिस ने तीन साथियों के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया कि शातिर युवती ने सोशल मीडिया पर गैंगस्टर मुस्कान के नाम से प्रोफाइल बना रखी है। शाहजहानाबाद पुलिस के मुताबिक ग्राम गुड़िया बरेली रायसेन के रहने वाले 23 वर्षीय निलेश धाकड़ ओल्ड मिनाल रेसीडेंसी में रहता है। निलेश ने 26 अगस्त को पुलिस को बताया था कि सोशल मीडिया पर मुस्कान नामक एक युवती से पहचान हो गई थी। फोन पर बात होने पर उसने उसे मिलने के लिए अशोका गार्डन सब्जी मंडी चौराहे बुलाया था।

यहां युवती के साथ तीन साथी आए और पुलिस में पकड़वाने की धमकी देते हुए मारपीट की। तीनों युवक उन्हें संजय नगर की सुनसान पहाड़ियां लेकर पहुंचे। जहां मारपीट कर उनसे ₹10,000 दो मोबाइल और दस्तावेज छीन लिए। पुलिस ने ब्लैकमेलिंग मारपीट और लूट का मामला दर्ज कर जा शुरू कर दी है।
युवती का पिता भी शातिर बदमाश
बताया जा रहा है कि आरोपी युवती मुस्कान खान का पिता भी इस बार इलाके का शातिर बदमाश है। उसके पिता का नाम विक्की उर्फ वाहिद है। वाहिद पर 41 अपराध दर्ज है। मुस्कान का पति शाहरुख खान उर्फ खड़ा इस बात का निगरानी बदमाश है। मुस्कान के पति के खिलाफ भी कई मामले दर्ज है।
जुएं के विवाद पर हिस्ट्री सीटर बदमाश जुबेर मौलाना के गुर्गों ने किया फायर
राजधानी में एमपी नगर इलाके में शनिवार देर रात हुए के विवाद में जुबेर मौलाना के गुड़गांव ने अन्य बदमाश पर पिस्टल से फायर कर दिया। हालांकि उसे गोली नहीं लगी लेकिन गोली चलने से दहशत फैल गई एमपी नगर थाना पुलिस के अनुसार नफीस उर्फ अदालत दुर्गा नगर में रहता है और वह थाने का हिस्ट्रीशीटर बदमाश है। शनिवार देर रात जुआ खेलने को लेकर फोन पर उसकी कुख्यात बदमाश जुबेर मौलाना से उसकी बहस हो गई थी। इसके बाद जुबेर ने अपने गुर्गे सलमान राजा और अन्य लोगों को नफीस के घर पर भेज दिया। जहां नफीस के घर के बाहर आते ही सलमान ने नफीस पर अपने पास रखी पिस्टल से फायर कर दिया। गोली चलने से इलाके में सनसनी फैल गई।












Click it and Unblock the Notifications