Raisen Accident: नशे में धुत युवकों ने कार से ढाया कहर, चौकी पर आग ताप रहे पुलिस कर्मियों को मारी टक्कर

रायसेन के बरेली में पिपरिया की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने दो पुलिसकर्मियों को टक्कर मार दी। जिसमें एक की मौत हो गई।

रायसेन में तेज रफ्तार कार ने दो पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर

रायसेन जिले के बरेली कस्बा में पुलिसकर्मियों के एक्सीडेंट का मामला सामने आया है। जहां पर नवीन टॉकीज चौराहे पर रात्रि गश्त के दौरान दो पुलिसकर्मियों को नशे में धुत युवकों ने कार से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एसएफ के राजेंद्र यादव का एक पैर कटकर दूर फिका गया। ज्यादा खून दे जाने के कारण उनकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार रात 1 बजे रायसेन जिले के बरेली कस्बा में मुख्य मार्ग टॉकीज चौराहे पर रात में गश्त के दौरान एसएफ के राजेंद्र यादव और सुरेंद्र रावत हरि सिंह चौकी के सामने आग ताप रहे थे। उसी दौरान पिपरिया की ओर से तेज रफ्तार आ रही टाटा टियागो कार ने दोनों पुलिसकर्मियों को टक्कर मार दी। घटना में राजेंद्र यादव का पैर कट कर दूर फिका आ गया। वहीं सुरेंद्र रावत भी बुरी तरह से घायल हो गए। राजेंद्र यादव का पैर कटने कारण बड़ी मात्रा में खून बहने से उनकी मौत हो गई। घटना की तत्काल बाद आरोपी योगेश राय निवासी बम्होरी, सतपाल राजपूत निवासी नूरनगर और कृष्णा लोधी उड़दमऊ को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बताया जा रहा है कि आरोपी युवक नशे में बुरी तरह से धुत थे। एसएस के दोनों जवान ठंड के कारण रात में गश्त के दौरान आग ताप रहे थे। अचानक से तेज रफ्तार आई कार ने दोनों को अपना निशाना बना लिया। कार की रफ्तार इतनी अधिक थी कि टक्कर के बाद आगे का बोनट पूरी तरह से चकनाचूर हो गया। वहीं SF के दोनों जवान बुरी तरह घायल हुए। जिसमें एक जवान राजेंद्र यादव की हॉस्पिटल ले जाते ही मौत हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+