गुप्त रोगों के मरीजों से समस्याएं पूछते-पूछते महिला डॉक्टर ने शुरू कर दिया सेक्स रैकेट, कमरे में मिले सेक्स ट्वॉय

भोपाल। भोपाल के बरखेड़ी इलाके में घनी आबादी के बीच एक महिला डॉक्टर की क्लीनिक में देह व्यापार रैकेट चल रहा था। क्राइम ब्रांच ने छापा मारकर मंगलवार को इसका भंडाफोड़ कर दिया। क्राइम ब्रांच ने इस मामले में 4 महिलाओं समेत 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों का सरगना तृणमूल कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष सचिन चौहान है।

क्लीनिक में चल रहा था सेक्स रैकेट

क्लीनिक में चल रहा था सेक्स रैकेट

क्राइम ब्रांच की डीएसपी अदिती भावसान ने बताया कि डीजीपी वीके सिंह के पास देह व्यापार की शिकायत की गई थी। सोमवार रात को जमजम शादी हॉल के पास क्लीनिक में एक पुलिस कर्मी को ग्राहक बनाकर भेजा गया, जिसके बाद देह व्यापार के इस धंधे का भंडाफोड़ हुआ। पुलिस ने डॉक्टर की क्लीनिक से आपत्तिजनक सामाग्री बरामद की हैं। क्लीनिक में छोटे कमरे बने हुए थे, जहां यह धंधा चल रहा था। सेक्स ट्वॉयस भी बरामद किए गए हैं। बताया जा रहा है कि इन्हें विदेश से ऑनलाइन मंगाया गया था।

गुप्त रोग का इलाज करते-करते डॉक्टर चलाने लगी सेक्स रैकेट

गुप्त रोग का इलाज करते-करते डॉक्टर चलाने लगी सेक्स रैकेट

घबी आबादी के बीच क्लीनिक में दो साल से सैक्स रैकेट चल रहा था। डीएसपी आदिती भावसार के मुताबिक, महिला डॉक्टर गुप्त रोग और बवासीर का इलाज करती है। उसके पति की मृत्यु 20 साल पहले हो गई थी। डॉक्टर की तीन बेटियां हैं। उनकी शादी हो चुकी है। एक बेटा उसके साथ ही रहता है। महिला के पास बीयूएमएस (यूनानी चिकित्सा) की डिग्री मिली है। इसका रजिस्ट्रेशन नहीं कराया गया है।

ग्राहकों को देखकर रेट तय करती थी डॉक्टर

ग्राहकों को देखकर रेट तय करती थी डॉक्टर

डॉक्टर ग्राहकों के अंदर आते ही डॉक्टर गेट अंदर से बंद कर ​लेती थी। उसकी मर्जी के बाद ग्राहक को बाहर जाने दिया जाता था। डॉक्टर ग्राहक को देखकर रेट तय करती थी। अगर ग्राहक अमीर होता था तो वह उसी हिसाब से चार्ज करती थी। वह महिलाओं को बीस फीसदी हिस्सा देती थी, ज​बकि 80 फीसदी अपने पास रखती थी।

मरीज ही बनते गए ग्राहक

मरीज ही बनते गए ग्राहक

बता दें, डॉक्टर की क्लीनिक से छोटे-छोटे कमरे बने हुए थे, जहां यह धंधा चल रहा था। महिला के पति भी डॉक्टर थे और करीब 26 साल से यह क्लीनिक चल रहा था। आरोपित डॉक्टर ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद महिलाएं खुद उसके संपर्क में आकर देह व्यापार करने लगीं। अधिकतर ग्राहक वे थे, जो कभी उसके यहां अपना इलाज कराने आए थे। इन लोगों के दोस्तों के जरिए ग्राहक बढ़ते चले गए। पिछले दो साल से वह यह धंधा कर रही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+