लोन चुकाने के पैसे से बेटी खरीद लाई मोबाइल, मां ने डांटा तो दे दी जान

Bhopal News, भोपाल। मध्य प्रदेश के सिहोनी जिले में एक किशोरी की मौत का चौंका देने वाला मामला सामने आया है। किशोरी ने सिर्फ इसलिए जान दे दी कि नया मोबाइल खरीदने पर उसकी मां ने उसे डांट दिया था।

Seoni Teen hangs self to death after mother scolds for buying mobile

बारघाट पुलिस थाना इंचार्ज संतोष धूर्वे ने मीडिया को बताया कि उमारवादा गांव में 18 साल की एक लड़की के फांसी के फंदे पर लटका होने की इत्तला मिली थी। उसके फांसी पर लटके होने का पता तब चला जब उसका छोटा भाई घर पहुंचा था।

पुलिस के अनुसार मौके पर एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें युवती ने आत्महत्या का कदम उठाए जाने के लिए अपनी मां से माफी मांगी है। साथ ही पुलिस जांच में यह भी पता चला कि युवती ने होम लोन की राशि से उसने मोबाइल खरीदा। इसी बात को लेकर मां-बेटी में कहासुनी हुई थी। कहासुनी के बाद बेटी फांसी के फंदे पर लटक गई।

इधर, पेड़ से लटका मिला युवक

इधर, राजस्थान के टोंक जिले के मेहंदवास थाना क्षेत्र में नवादा गांव के पास पेड़ से लटका हुआ शव मिलने की सूचना पर हड़कंप मच गया। गांव के लोग मौके पर पहुंचे तो हैरत में पड़ गए पड़ोस के ही गांव का एक युवक पेड़ से लटका हुआ था।

सूचना पाकर मेहंदवास थानाधिकारी सत्यनारायण चौधरी मौके पर पहुंचे और साक्ष्य जुटाकर। शव सरकार अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया। थानाधिकारी चौधरी ने बताया कि लाखों लाई गांव निवासी मनराज मीणा का शव पेड़ से लटका होने की सूचना मिली थी। परिजनों को मौके पर बुलाया गया है।

घटनास्थल के आस-पास खाली शराब की बोतलें भी मिली है। मोबाइल भी वहीं पड़ा हुआ था। पुलिस को आशंका है कि युवक ने पहले शराब का सेवन किया। फिर पेड़ से झूलकर आत्महत्या की। फिलहाल मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। एफएसएल रिपोर्ट आने के बाद पूरा खुलासा हो पाएगा।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+