मध्य प्रदेश सीएम को कोरोना : कांग्रेस ने निजी अस्पताल में इलाज पर उठाए सवाल, जानिए किसने क्या कहा
भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की दूसरी कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। फिलहाल सीएम चौहान भोपाल के एक निजी अस्पताल में अपना इलाज करवा रहे हैं। इसके साथ ही सीएम के कोरोना पॉजिटिव होने पर सियासत भी शुरू हो गई है। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के निजी अस्पताल में भर्ती होने पर सवाल खड़े करते हुए आरोप लगाया कि क्या सीएम को सरकारी अस्पताल पर भरोसा नहीं है, इसलिए वे प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती हुए हैं।
Recommended Video

कांग्रेस नेता पीसी शर्मा ने कहा कि कोरोना पॉजिटिव होने पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने सरकारी हमीदिया अस्पताल की बजाय प्राइवेट अस्पताल को इलाज करवा रहे हैं। जब कमलनाथ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री थे तो उन्होंने इसी हमीदिया अस्पताल में सर्जरी करवाई थी जबकि वो देश के किसी भी अस्पताल में सर्जरी करवा सकते थे। वहीं, कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री विश्वास सारंग से इस्तीफे की भी मांग की है।
अक्सर अपने बयानों से चर्चा में रहने वाले कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने शिवराज पर तंज कसते हुए कहा कि आपको सोशल डिस्टेंसिंग का खयाल रखना था। दुख की बात है कि शिवराज जी आप कोरोना संक्रमित पाए गए। ईश्वर आपको शीघ्र स्वस्थ करें। आपको सोशल डिस्टेंसिंग का ख़याल रखना था जो आपने नहीं रखा। मुझ पर तो भोपाल पुलिस ने FIR दर्ज कर ली थी। आप पर कैसे करते आगे अपना खयाल रखें।
कमलनाथ बोले-आप कोरोना को बताते थे नाटक
पूर्व सीएम ने शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा है। कमलनाथ ने कहा कि शिवराज जी, आपके कोरोना संक्रमित होने की जानकारी मिलने पर काफी दुःख हुआ। ईश्वर से आपके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। बस अफ़सोस इस बात का है कि जब हम कोरोना को लेकर गंभीर थे, तब आप कोरोना को कभी नाटक बताते थे, कभी डरोना बताते थे, कभी सत्ता बचाने का हथियार बताते थे। कभी हम पर कुछ आरोप लगाते थे, कभी कुछ कहते थे, कभी कुछ।












Click it and Unblock the Notifications