Raisen News: बेमौसम बारिश, प्रशासन सजग, DM के निर्देशों पर SDM कर रहे गेहूं-चना उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण

रायसेन जिले में हो रही बेमौसम बारिश के बीच जिला प्रशासन अलर्ट नजर आ रहा है। प्रशासन की सजगता जिले भर में देखने को मिल रही है। कलेक्टर रायसेन के निर्देशों पर जिले के सभी एसडीएम गेहूं एवं चना उपार्जन केन्द्रों सहित वेयर हाउसों का लगातार निरीक्षण कर रहे हैं, ताकि किसानों द्वारा समर्थन मूल्य पर विक्रय हेतु लाई जा रही उपज को सुरक्षित रखा जा सके।

शनिवार को जिले में सभी अनुविभागों के एसडीएम द्वारा उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण कर एवं विक्रय हेतु लाई जा रही फसल को सुरक्षित रखने के निर्देश दिए। बता दे प्रदेश में 6 दिनों से आंधी, बारिश, और ओले गिरने का दौर जारी है। शनिवार को भी ऐसा ही मौसम रह सकता है।

SDM is inspecting wheat-gram procurement centers on weather rain and DM instructions

मध्य प्रदेश के आधे हिस्सों में तेज आंधी और हल्की बारिश का अनुमान है। नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा समेत 13 जिलों में ओले भी गिर सकते हैं। इससे पहले शुक्रवार को इंदौर, उज्जैन और देवास में तेज बारिश हुई और ओले भी गिरे। सीहोर के 6 गांवों में ओलों की चादर बिछ गई।

प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ), साइक्लोनिक सर्कुलेशन, और ट्रफ लाइन गुजरने की वजह से ओले-बारिश का मौसम बना हुआ है। इससे 7 अप्रैल से ही प्रदेश में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हो रही है। वहीं, आंधी-ओले भी गिर सकते हैं। सिस्टम की एक्टिविटी की वजह से शनिवार को भी बारिश होने का अनुमान है।

13 अप्रैल: राजगढ़, मंडला, आगर-मालवा, उमरिया, मुरैना, नीमच, निवाड़ी, पन्ना, टीकमगढ़, सतना, शाजापुर, श्योपुरकलां, शिवपुरी, खंडवा, बालाघाट, भिंड, भोपाल, बुरहानपुर, छतरपुर, दमोह, दतिया, देवास, ग्वालियर, हरदा, कटनी, जबलपुर, और इंदौर में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, छिंदवाड़ा, विदिशा, अनूपपुर, अशोकनगर, बैतूल, नर्मदापुरम, पांधुर्णा, सिवनी, सीहोर, नरसिंहपुर, सागर, डिंडोरी, रायसेन, और गुना में हवा की रफ्तार तेज रहेगी।

14 अप्रैल: नर्मदापुरम, हरदा, बैतूल, और सीहोर में हल्की बारिश हो सकती है। सागर, मैहर, कटनी, नरसिंहपुर, उमरिया, अनूपपुर, सतना, जबलपुर, और डिंडोरी में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। मंडला, सिवनी, छिंदवाड़ा, बालाघाट, पन्ना, और पांधुर्णा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। ओले भी गिर सकते हैं।

मौसम विभाग की एडवाइजरी जारी

ओले, बारिश और आंधी के चलते मौसम विभाग ने लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है। जिसमें लोगों को आवश्यक सावधानी बरतने का सुझाव दिया गया है।

  • फसलों की सुरक्षा: ओले गिरने और तेज हवा के कारण खुले क्षेत्र में फसलों को नुकसान की संभावना है, इसलिए उन्हें समेटकर रखें।
  • जान-माल की सुरक्षा: आकाशीय बिजली गिरने से जान-माल को हानि हो सकती है, ऐसे में सुरक्षित स्थान पर रहें।
  • घर में सुरक्षा: घर के अंदर रहें, खिड़कियों और दरवाजे बंद करें और यदि संभव हो तो यात्रा से बचें।
  • सुरक्षित आश्रय: सुरक्षित आश्रय लें और पेड़ों के नीचे शरण लें।
  • इलेक्ट्रिक उपकरणों की सुरक्षा: इलेक्ट्रिक एवं इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्लग निकाल दें।
  • फसलों की सुरक्षा: पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश की संभावना होने पर, फसलों को सुरक्षित करने के उपाय के साथ सिंचाई और रासायनिक छिड़काव से बचें।
  • सिंचाई का ध्यान रखें: पश्चिमी मध्य प्रदेश में तेज धूप के कारण हल्की सिंचाई करें।
  • इन सुझावों का पालन करने से लोग मौसमी बदलाव के खिलाफ सुरक्षित रह सकते हैं।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+