शराब के नशे में स्कूटर सवार को लिफ्ट देना पड़ा भारी, लग गया पौने चार लाख रुपये का चूना

भोपाल के अशोका गार्डन थाना में थाने में ₹4 लाख चोरी का मामला दर्ज हुआ है। जहां स्कूटर सवार से एक युवक ने लिफ्ट ली उससे रास्ते में बातचीत की। इस दौरान उनकी दोस्ती हो गई और दोनों ने शराब पी ली। इसके बाद आरोपी चोर स्कूटर की

भोपाल, 24 सितंबर। राजधानी में शराब के नशे में लूटने का अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। जहां पर चोर ने पहले तो फरियादी के साथ शराब पी, इसके बाद उसके पौने चार लाख रुपये लेकर रफूचक्कर हो गया। दरअसल राजधानी के अशोका गार्डन थाना में थाने में पौने 4 लाख रुपये चोरी का मामला दर्ज हुआ है। जहां स्कूटर सवार से एक युवक ने लिफ्ट ली उससे रास्ते में बातचीत की। इस दौरान उनकी दोस्ती हो गई और दोनों ने शराब पी ली। इसके बाद आरोपी चोर स्कूटर की डिग्गी से पौने ₹4 लाख चुराकर भाग गया। बाद में जब पीड़ित को चोरी का पता चला तो वो थाने में शिकायत लेकर पहुंचा।

लिफ्ट देकर की दोस्ती और लग गया लाखों चूना

लिफ्ट देकर की दोस्ती और लग गया लाखों चूना

भोपाल के अशोक गार्डन थाना क्षेत्र में स्कूटर सवार सुदेश कुमार ने एक युवक द्वारा लिफ्ट मांगे जाने पर उसको लिफ्ट दी। इसके बाद दोनों बातचीत करने लगे और उनके बीच इतनी गहरी दोस्ती हो गई कि दोनों शराब पीने चले गए। दोनों ने बैठकर शराब पी। इसके बाद सुदेश कुमार को शराब का नशा हो गया इस बीच युवक फायदा उठाकर उनकी स्कूटर की डिग्गी से पौने ₹4 लाख चुरा कर भाग गया।

पत्नी ने चार लाख का चेक देकर ठेकेदार को रुपए देने के लिए भेजा था

पत्नी ने चार लाख का चेक देकर ठेकेदार को रुपए देने के लिए भेजा था

हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निशातपुरा में रहने वाले 43 साल के सुदेश कुमार तिक्री बेरोजगारी उनकी पत्नी राज किशोरी विदिशा में शासकीय स्कूल में शिक्षक है। 17 सितंबर को सुरेश कुमार को 4 लाख रुपये का चेक पति को 10 नंबर हबीबगंज बैंक शाखा में जमा करने के लिए दिया था। ये रुपए उसे लामाखेड़ा में बन रहे मकान के ठेकेदार को देने थे। इसके बाद सुरेश कुमार बैंक गया और रुपए निकाले और अपनी स्कूटर की डिग्गी में ये राशि कपड़े में बांधकर रख दी। इसके बाद करोंद लामाखेड़ा जाने के लिए निकल गया

बातचीत के दौरान दोनों में हुई दोस्ती शराब पीने के बाद कर दी वारदात

बातचीत के दौरान दोनों में हुई दोस्ती शराब पीने के बाद कर दी वारदात

सुरेश कुमार जब करोंद जाने के लिए निकला तो रास्ते में उसे शराब की दुकान दिखी तो उसने पांच सौ का नोट निकाला और 10 नंबर मार्केट से शराब खरीदी और पास के अहाते में बैठकर पीली। बाद में वे सिक्योरिटी लाइन की तरफ जा रहा था। तभी रास्ते में एक युवक ने उससे लिफ्ट मांगी और हाथ देकर रोका। सुरेश ने युवक से कहा कि वे स्कूटर चला लेगा और युवक स्कूटर चलाने को तैयार हो गया। रास्ते में अप्सरा के पास कलारी में सुरेश कुमार और वो युवक शराब पीने बैठ गए। सुरेश कुमार ने शराब खरीदने के लिए फिर गाड़ी से डिग्गी खोलकर पैसे निकाले और युवक ने उन पैसों को देख लिया। इसके बाद उसे होश नहीं रहा जब होश आया तो स्कूटर की डिग्गी से पौने 4 लाख रुपए गायब थे।

पत्नी पति के शराब पीने से परेशान

पत्नी पति के शराब पीने से परेशान

पत्नी राज किशोरी ने सुरेश कुमार को शराब पीने से मना किया था और कहा था कि रुपए ठेकेदार को देने के बाद ही सीधे घर आना, लेकिन सुरेश कुमार ने शराब पीली और इसके बाद अपने होश गवा बैठा। चोरी के बाद से पत्नी परेशान है। दोनों पति-पत्नी मिलकर थाने के चक्कर काट रहे हैं और चोर की तलाश कर रहे हैं। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही हैं।

दरअसल सुरेश कुमार ने जब से बैंक से रुपये निकाले वे लगातार उन नोटों की गड्डी से शराब पीने के लिए रुपए निकाल रहा था। पहली बार उसने 10 नंबर मार्केट में उस राशि में से रुपए निकाले, फिर दूसरी बार उस युवक के सामने कलारी पर निकाले। हो सकता है चोर ने उसको वहीं से नोट किया हो।

ये भी पढ़ें : बस ड्राइवर ने जोखिम में डाली यात्रियों की जान, उफनती नदी के पुल को किया पार, वीडियो वायरल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+