बस ड्राइवर ने जोखिम में डाली यात्रियों की जान, उफनती नदी के पुल को किया पार, वीडियो वायरल

विदिशा के दीपनाखेड़ा के पास बस ड्राइवर ने यात्रियों से भरी बस को उफनती नदी के पुल के ऊपर से निकाल दिया। गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ इस दौरान बस में सवार यात्रियों की सांसे अटक गई।

विदिशा,24 सितंबर। मध्यप्रदेश में यात्रियों की जान से खिलवाड़ करने वाले बस ड्राइवर का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल विदिशा के दीपनाखेड़ा के पास बस ड्राइवर ने यात्रियों से भरी बस को उफनती नदी के पुल के ऊपर से निकाल दिया। गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ इस दौरान बस में सवार यात्रियों की सांसे अटक गई। बस ड्राइवर की ये करतूत पुल के पास खड़े व्यक्ति ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर ली। जिसके बाद SDM ने पुल पर से आवाजाही रोकने के निर्देश दिए हैं।

Recommended Video

    बस ड्राइवर ने जोखिम में डाली यात्रियों की जान, उफनती नदी के पुल को किया पार, वीडियो वायरल
    बिना रेलिंग का है वेगवती नदी का ये पुल

    बिना रेलिंग का है वेगवती नदी का ये पुल

    बता दे विदिशा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में 2 दिनों से लगातार बारिश हो रही है। जिसके कारण नदी नाले उफान पर है। लेकिन कुछ लोग पैसे कमाने के लिए जान जोखिम में डालने से पीछे नहीं हटते है। खुद तो अपनी जान पर जोखिम लेते हैं, साथ ही दूसरों की जान को भी संकट में डाल देते हैं। शुक्रवार को ऐसा ही घटना उस समय देखने को मिली जब वेगवती नदी के पुल पर 1 फीट से अधिक पानी बह रहा था। बिना रेलिंग का संकरा पुल होने के कारण इस पुल से उफान के समय निकलना बेहद ही खतरनाक होता है। लेकिन बामोरी शाला की ओर से आ रही एक बस के ड्राइवर ने इस उफनती नदी के बीचों-बीच रपटे पर ही बस उतार दी। बस में 25 से अधिक यात्री सवार थे। इस बीच सभी यात्रियों की सांसे अटक गई थी। गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ।

    पिछले महीने हुआ था इसी नदी पर हादसा

    पिछले महीने हुआ था इसी नदी पर हादसा

    पिछले महीने इसी पुल पर रात के समय एक कार पानी के तेज बहाव में बह गई थी। जिसमें 4 लोग सवार थे। उन्हें स्थानीय पुलिसकर्मियों ने बचाया था। इस घटना के बाद स्थानीय प्रशासन ने उफनती नदी से निकलने वाले 2 लोगों पर प्रकरण भी दर्ज किया था। इसके बावजूद लोग अपनी जान जोखिम में डालने से बाज नहीं आते। सिरोंज एसडीएम प्रवीण प्रजापति ने बताया कि उफनती नदी से बस निकालने की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने स्थानीय पुलिस को आवाजाही रोकने के निर्देश दिए हैं।

    बस मालिक और ड्राइवर पर होगी कार्रवाई

    बस मालिक और ड्राइवर पर होगी कार्रवाई

    वीडियो सामने आने के बाद एसडीएम ने बस के ड्राइवर और मालिक पर कार्रवाई करने की बात कही है। बस में 25 यात्री सवार थे ऐसे में बस को पानी से भरे पुल पर उतारने के लिए ड्राइवर पर दंडात्मक कार्रवाई की जा सकती है। इधर सोशल मीडिया पर बस ड्राइवर पर लोग कमेंट कर अपना गुस्सा उतार रहे हैं। लोगों ने कहा कि बस ड्राइबर को अपने साथ दूसरों की जान को खतरे में डालने का कोई अधिकार नहीं है। उसपर तुरंत कार्रवाई हो।

    बस में अगला पहिया निकलने से बाल-बाल बचे यात्री

    बस में अगला पहिया निकलने से बाल-बाल बचे यात्री

    एक दिन पहले रायसेन में बड़ा हादसा होते-होते टल टल गया। दरअसल चलती बस से अगला पहिया अचानक निकल गया। पहिया निकलने के बाद बस पलट के पलटते बच गई। बता दे बस में करीब 30 से अधिक यात्री सवार थे। बस गुरुवार को साक्षी से रायसेन की तरफ आ रही थी तभी बस का अगला पहिया अचानक निकल गया। गनीमत रही कि बस ज्यादा स्पीड में नहीं थी। जिससे बड़ा हादसा होते-होते टल गया।

    ये भी पढ़ें : नीरज चोपड़ा को देख मिली प्रेरणा, YOUTUBE से सीखा भाला फेंकना, किसान की बेटी ने यूं जीता गोल्ड मेडल

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+