Bhopal: फेसबुक पर स्कूली छात्रा को युवक से हुआ प्यार, आर्य समाज मंदिर में कर ली शादी, बाद में दर्ज हुआ रेप केस

राजधानी में नाबालिग स्कूल छात्रा के साथ रेप का मामला सामने आया है। जहां पहले आरोपी ने छात्रा को बहला-फुसलाकर संबंध बनाए और फिर आर्य समाज मंदिर में शादी भी कर ली।

Schoolgirl fell in love with young man on Facebook, got married in Arya Samaj temple case registered

Bhopal News: राजधानी भोपाल के चुना भट्टी इलाके में एक स्कूली छात्रा की फेसबुक पर युवक से दोस्ती हो गई। जल्द ही दोस्ती जब प्रेम प्रसंग में तब्दील हुई तो युवक ने उसका शारीरिक शोषण करना शुरू कर दिया। 2 महीने पहले उसने युवती से आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। इसके बाद जब दोनों की बीच व्यवहार अच्छा नहीं रहा तो ने मामले की शिकायत पुलिस को कर दी। पुलिस ने बलात्कार और पॉस्को एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है क्योंकि पीड़िता के साथ जिस समय शारीरिक संबंध बनाए गए थे। उस वक्त वह नाबालिग थी।

थाना पुलिस के मुताबिक 18 वर्षीय युवती 12वीं कक्षा पास कर चुकी है। करीब 4 साल पहले फेसबुक पर उसकी दोस्ती अभिषेक चौहान नाम के युवक से हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती जल्द ही प्रेम प्रसंग में तब्दील हो गई। इसी दौरान युवक उसे घुमाने के लिए कलियासोत डेम ले गया। जहां पर उसने नाबालिग को बहला-फुसलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए। इसके बाद जल्द ही शादी का झांसा देकर वे उसका शारीरिक शोषण करने लगा।

छात्रा जब भी शादी की बात कहती तो वह कहता है कि अभी तुम नाबालिग हो इसलिए शादी नहीं हो सकती। पिछले दिनों युवती ने शादी के दबाव डाला तो वह युवती को लेकर आर्य समाज मंदिर पहुंचा और वहां पर दोनों ने शादी कर ली। यहां पर शादी करने के बाद दोनों के बीच मनमुटाव होने लगा। दोनों के बीच झगड़े बड़े तो अभिषेक ने समाज के सामने शादी करने व साथ रहने से मना कर दिया। इसके बाद यूपी ने थाने जाकर मामले की शिकायत कर दी क्योंकि युक्ति के साथ युवक ने पहली बार जब शारीरिक संबंध बनाए थे। उस वक्त नाबालिग थी इसलिए पॉस्को एक्ट में मामला दर्ज किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+