विद्यालय में 'स्कूल चलो अभियान' की खुलेआम उड़ी धज्जियां, सीधी में बच्चों से लगवाई जा रही है झाड़ू
सीधी 15 सितंबर। जिले के कुसमी आदिवासी विकासखंड के अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल कोटा में नौनिहालों से साफ सफाई करवाई जा रही है। शिक्षकों द्वारा सीधे मासूम छात्रों झाड़ू पकड़ा कर क्लासरूम साफ करवाया जा रहा है जैसे बच्चों को मजदूर बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शायद तभी कोई मंत्री या उच्च अधिकारी अपने बच्चों को सरकारी स्कूल में पढ़ने के लिए नहीं भेजता है।

स्कूल में चपरासी पदस्थ होने के बाद भी छात्राएं लगा रही झाड़ू
बताते चलें कि हाई स्कूल में चपरासी पदस्त है, लेकिन उनकी दबंगई से टीचर न तो कुछ कह पाते हैं और ना ही कोई दूसरे व्यक्ति। क्योंकि टीचर स्वयं समय पर नहीं पहुंचते, इसलिए चपरासी छात्र-छात्राओं से झाडू लगवाते हैं। इतना ही नहीं पीने के लिए पानी की व्यवस्था भी छात्रों को स्वयं करना पड़ रहा है। पूरे मामले को लेकर ग्रामीणों ने जिला डीएम से शिकायत की है।
जांच के लिए निर्देशित
इस मामले में जिला कलेक्टर मुजीब उर रहमान खान जानकारी देते हुए बताया कि छात्रों से झाड़ू लगवाना अत्यंत निंदनीय काम है। जांच के लिए ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित कर दिए है। आगे की कार्रवाई जांच के बाद की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications