Bhopal News: 3 अगस्त को स्कूल और आंगनवाड़ी की छुट्टी घोषित, भारी बारिश के चलते शिक्षा अधिकारी का बड़ा फैसला
राजधानी भोपाल में पिछले 24 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला किया है।दरअसल, जिला शिक्षा अधिकारी भोपाल ने आदेश जारी करते हुए बताया कि 3 अगस्त को ग्रामीण क्षेत्र के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी में छुट्टी रहेगी।
बता दे पिछले कई घंटे से हो रही बारिश के कारण राजधानी भोपाल के कई ग्रामीण इलाकों में जल भराव की स्थिति पैदा हो गई है। इसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने ये आदेश जारी किया है। बता दे ये आदेश पूरे जिले के लिए नहीं है, बल्कि जिले के ग्रामीण अंचल फंदा और बैरसिया के स्कूल में अवकाश रहेगा। शिक्षक और स्टाफ निर्धारित समय पर विद्यालय में उपस्थित रहेंगे।

भोपाल में 182 सरकारी स्कूलों में छुट्टी
भारी बारिश के कारण सीहोर और हरदा में शनिवार को स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्रों के लिए अवकाश घोषित कर दिया गया है। वहीं, भोपाल में 182 सरकारी स्कूलों में शनिवार को छुट्टी रहेगी, क्योंकि ये स्कूल बाढ़ से प्रभावित हैं। बाकी सभी स्कूल सामान्य समय पर खुलेंगे।
शुक्रवार को भोपाल और नरसिंहपुर में 1.25 इंच बारिश हुई। सीधी में सबसे अधिक 3.7 इंच पानी गिरा। रायसेन और सतना में 3 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई, जबकि पचमढ़ी और टीकमगढ़ में 1 इंच बारिश हुई। रतलाम, उज्जैन और मलाजखंड में आधे इंच पानी गिरा। इसके अतिरिक्त, बैतूल, नर्मदापुरम, धार, रीवा, उमरिया, गुना, इंदौर, शिवपुरी, छिंदवाड़ा, दमोह, जबलपुर, खजुराहो और मंडला में भी बारिश जारी रही।












Click it and Unblock the Notifications