कांग्रेस के 70 साल के कुशासन का दंश सबसे अधिक SC वर्ग को झेलना पड़ा: केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव

भाजपा प्रदेश कार्यालय में अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक आयोजित, मंत्री भूपेन्द्र यादव कांग्रेस पर निशाना साधा

Bhopal BJP News: केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने कहा कि देश में कांग्रेस ने 70 सालों तक राज किया, लेकिन विकास के नाम पर सिर्फ जनता के साथ धोखा किया। कांग्रेस के 70 साल के कुशासन के दंश को सबसे अधिक अनुसूचित जाति और अल्पसंख्यक वर्ग को झेलना पड़ा। भारत के संविधान सभा के अध्यक्ष डॉ. भीमराव अंबेडकर बने तो कांग्रेस ने साजिश के तहत उन्हें लोकसभा में जाने से रोका। बाबा साहब को भारतरत्न न मिले, इसका भी षड़यंत्र कांग्रेस ने किया। पंच महातीर्थ के विकास को अवरूद्व किया।

रविवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में केन्द्रीय मंत्री व प्रदेश चुनाव प्रभारी भूपेन्द्र यादव, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने संबोधित किया।

Scheduled Caste Front meeting held at BJP state office, Minister Bhupendra Yadav targeted Congress

भाजपा का उद्देश्य, हर वर्ग का चहुंमुखी विकास

केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने कहा कि भारत के राजनीतिक इतिहास में अनेक दल और पार्टियां बनीं, जिनका उद्देश्य आपस में लड़ाकर वैमनस्यता फैलाना रहा, लेकिन भाजपा का उद्देश्य हर वर्ग का समुचित विकास करना रहा। कांग्रेस के 70 सालों में देश पिछड़ने के साथ ही अनुसूचित जाति वर्ग का बड़ा नुकसान हुआ, क्योंकि कांग्रेस ने सिर्फ वोटबैंक की राजनीति की है। इसी का परिणाम है कि कांग्रेस एक परिवार की पार्टी तक ही सिमटकर रह गई। परिवार से बाहर कांग्रेस की सोच नहीं निकल पाई। 9 वर्ष की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने देश के चहुंमुखी विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी है। उन्होंने कहा कि पार्टी के संगठनात्मक विकास में मोर्चों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। मोर्चा पार्टी का ही अग्रिम दस्ता है, जो वर्ग विशेष के विषय को लेकर जनता के बीच जाता है और काम करता है।

भूपेन्द्र यादव ने कहा कि भाजपा की राजनीति का उद्देश्य सबका साथ, सबका विकास और सबका प्रयास है। कांग्रेस ने 70 सालों तक राज तो किया लेकिन गरीबी नहीं हटी। सामाजिक मान्यताओं के विषय जो पीछे छूटे हुए थे, उन्हें आगे बढ़ाने काम भाजपा सरकार कर रही है। बाबा साहब के पंचतीर्थ से लेकर संत रविदास मंदिर निर्माण की आधारशिला प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा रखी गई है। यहां तक कि विदेश दौरे में भी प्रधानमंत्री ने इसका उल्लेख कर संत रविदास जी का मान बढ़ाया है। ये हमारी पार्टी है, ये हमारा विचार है, जो संत जी के समरस समाज के संदेश को आगे बढ़ा रही है।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में विधानसभा के चुनाव हैं, ऐसे में बहुत सारे भ्रम फैलाए जाएंगे, इनका जवाब देने के लिए हमें काम करना होगा। समाज के अंदर द्वंद फैलाने वालों को जवाब देने के लिए हमें एकजुटता के साथ काम करना होगा। इस लड़ाई के लिए हमें नियमित बैठकें कर समाज को जागरूक करना होगा। साथ ही 150 सीटों के विजय संकल्प के अभियान को लेकर आगे बढ़ना होगा, तभी हम प्रधानमंत्री जी के सही अर्थो में आत्मनिर्भर भारत के लिए हम तैयार हो पाएंगे।

भोपाल में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की हुई बैठक

हर वर्ग के चहुंमुखी विकास की योजनाएं हमारी ताकतः विष्णुदत्त शर्मा

प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में सिर्फ भ्रष्टाचार को अंजाम दिया है। मिस्टर बंटाढार की सरकार ने प्रदेश को बीमारू राज्य बना दिया। जबकि करप्टनाथ की सवा साल की सरकार में वल्लभ भवन दलाली का अड्डा बन गया था। इन्होंने सिर्फ जनता से झूठे वादे किए। जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार ने देश और प्रदेश का चहुंमुखी विकास किया है। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी कहते थे कि हम यहां से एक रूपए भेजते हैं तो 15 पैसे ही धरातल पर पहुंच पाता है। लेकिन आज पूरा एक रूपए लोगों के खाते में पहुंच रहा है।

यह बीजेपी है, जो कहती है वह करती भी है। आज जनधन खाते में 48 करोड़ लोगों के खाते में पैसा भेजा जा रहा है। आज दलाल-बिचौलिए गायब हैं, कोई पैसा नहीं खा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज लाड़ली बहना योजना के तहत बहनों के खाते में रक्षाबंधन की उपहार राशि भेजी है। पैसे के अभाव में गरीबों का उपचार नहीं हो पाता था लेकिन आज आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख रूपए तक मुफत उपचार हो रहा है।

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों को पक्का मकान बनाकर उन्हें छत प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि अजा मोर्चा को हारने वाले बूथों पर सबसे अधिक ध्यान देना होगा। आज मुस्लिम समाज का भी भाजपा के प्रति विश्वास बढ़ा है। सरकार की योजनाओं से इस वर्ग का जीवन स्तर बदला है। इसी का नतीजा है कि उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में अनुसूचित जाति वर्ग का सबसे अधिक वोट भाजपा को मिला है। मोर्चा कार्यकर्ताओं को घर-घर पहुंचकर सरकार की नीतियों से रूबरू कराकर उन्हें भाजपा के प्रति विश्वास दिलाना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+