भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को जान से मारने की धमकी, खुद को बताया दाऊद इब्राहिम का आदमी

भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को फोन पर अज्ञात बदमाश द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई। बदमाश ने खुद को दाऊद इब्राहिम के भाई इक़बाल कासकर का आदमी बताया है। फिलहाल क्राइम ब्रांच पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

भोपाल,18 जून। सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को अज्ञात बदमाश ने फोन लगाकर जान से मारने की धमकी दी है। बदमाश ने खुद को दाऊद इब्राहिम का भाई इक़बाल कासकर का आदमी बताकर धमकी दी है। फिलहाल क्राइम ब्रांच पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को जान से मारने की धमकी

बता दे सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर पार्षदों के टिकट वितरण को लेकर बीजेपी कार्यालय में बैठक कर रही थी इसी दौरान रात को उनको एक अज्ञात शख्स का फोन आया और उसने साध्वी को फ़ोन कर कहा "तुम्हारी हत्या होने वाली है इसलिए तुमको फोन लगाया है। जब सांसद ने बदमाश से पूछा कि उनकी हत्या क्यों करना चाहता है। बदमाश ने जवाब दिया है कि आप लगातार मुसलमानों के खिलाफ बोलती हैं, इसलिए उन्हें वह जान से मारना चाहता है। बदमाश की यह बात सुनकर भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर गुस्से में आ गई और बदमाश को खरी-खोटी सुना दी

सांसद ने थाने में दर्ज करवाया प्रकरण

सांसद ने इस पूरे घटना को गंभीरता से लेते हुए मामले की शिकायत टीटी नगर थाने में दर्ज कराई है। क्राइम ब्रांच भोपाल इस मामले की जांच कर रहा है। एडिशनल एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि टीटी नगर थाने से शिकायत मिली थी कि भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को किसी अज्ञात बदमाश द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई जिसके बाद सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। इसमें साइबर, टेक्निकल एंगल से भी इस मामले की जांच की जाएगी। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे। आगे जानकारी दी जाएगी।

यह कोई पहला मामला नहीं है जब सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को इस तरह से फोन पर धमकी दी गई हो इससे पहले भी कई बार उनको फोन पर धमकी मिल चुकी है। इससे पहले महाराष्ट्र के नांदेड़ से सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को पत्र के माध्यम से धमकी दी गई थी। इसके बाद आरोपी को पुलिस ने काम कर लिया था। इस साध्वी प्रज्ञा ने इसे आतंकवादी साजिश करार दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+