MP News : एससी-एसटी,ओबीसी के स्कॉलरशिप एजेंसी की रिपोर्ट तलब, सीएम-सीएस करेंगे समीक्षा
सीएम शिवराज सिंह चौहान और मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस फरवरी में समाधान ऑनलाइन के जरिए महिलाओं और स्टूडेंट की स्कॉलरशिप के मामले में पेंडिंग केस को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस फरवरी में समाधान ऑनलाइन के जरिए महिलाओं और स्टूडेंट की स्कॉलरशिप के मामले में पेंडिंग केस की वजह जानेंगे। खासतौर पर एससी एसटी और ओबीसी वर्ग के स्टूडेंट के स्कॉलरशिप के मामले की जानकारी सरकार ने जिलों से मांगी है। कलेक्टरों को ऐसे मामलों में देरी की वजह के साथ रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है।

फरवरी में होने वाली समाधान ऑनलाइन में जिन अन्य मुद्दों पर खासतौर पर डिस्कशन होगा। उसमें सीएम हेल्पलाइन, स्वास्थ्य विभाग की जननी सुरक्षा योजना, श्रमिक सेवा प्रसूति सहायता योजना और महिला एवं बाल विकास की मातृ वंदना योजना के लंबित प्रकरणों की समीक्षा किया जाना शामिल है।
वर्ग विशेष के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति ना मिलने के मामले में जिन योजनाओं की समीक्षा की जाएगी उसमें पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति तथा विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति अनुसूचित जाति कल्याण विभाग की शिष्यवृत्ती एवं छात्रवृत्ति प्राप्त ना होने संबंधी प्रकरण शामिल रहेंगे पंचायत और ग्रामीण विकास की मनरेगा योजना में मजदूरी भुगतान ऊर्जा विभाग में खराब ट्रांसफार्मर बदलने संबंधी प्रकरणों की समीक्षा भी की जाएगी।
बता दे मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में कॉलेजों में पढ़ने वाले आरक्षित वर्ग के 6000 से ज्यादा स्टूडेंट्स स्कॉलरशिप के लिए परेशान है 2 साल से शासकीय और अशासकीय कॉलेज प्रबंधनों की लापरवाही के चलते स्टूडेंट्स लाखों रुपए की छात्रवृत्ति से वंचित है। चाल 2021-22 में प्रवेश एक स्टूडेंट के आवेदन शिकार तो हो गए लेकिन तकनीकी खामियों के चलते अब तक स्टूडेंट के खातों में स्कॉलरशिप की राशि नहीं पहुंच पाई है। इसी को देखते हुए सीएम और सीएस समीक्षा बैठक करेंगे।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications