Bhopal Satpura fire accident: सतपुड़ा आग हादसा साजिश या दुर्घटना, हर एंगल से होगी जांच, CM शिवराज ने ली बैठक

राजधानी के सतपुड़ा भवन में लगी आग पर प्रशासन ने काबू पा लिया हो, लेकिन कई घंटों तक फैली आग ने नगर नगर निगम प्रशासन पर और सरकार पर सवाल खड़े कर दिए है।

Satpura fire accident: भोपाल के सतपुड़ा भवन में लगी भीषण आग पर आज सुबह काबू पा लिया गया था, लेकिन छठी मंजिल पर एक बार फिर आग लगी, जिसे बुझा दिया गया है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जांच के लिए कमेटी गठित करने के बाद उच्च स्तरीय बैठक ली। बताया जा रहा है कि फायर फाइटर्स ने आग पर काबू पाया, लेकिन अभी भी सतपुड़ा में तपन बाकी है।

वहीं भोपाल कलेक्टर आशीष सिंह और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की डायरेक्टर प्रियंका दास ने बिल्डिंग का जायजा लिया। सतपुड़ा भवन की चार मंजिला में आग से सब खाक हो गया है। फिलहाल कर्मचारियों को अवकाश दे दिया गया है।

Satpura fire accident, investigation will be done from every angle, CM Shivraj took meeting of officials

सीएम शिवराज ने ली अधिकारियों की बैठक

सीएम शिवराज ने सतपुड़ा बिल्डिंग में आगजनी की घटना को लेकर रिव्यू बैठक बुलाई इस बैठक में मुख्य सचिव डीजीपी सहित मंत्री नरोत्तम मिश्रा, प्रभुराम चौधरी, अधिकारियों में राजेश राजौरा, मोहम्मद सुलेमान, नीरज मंडलोई सहित संबंधित अधिकारी शामिल हुए। सीएम ने सभी अधिकारियों को हर एंगल से जांच करने के निर्देश दिए।

बड़े भ्रष्टाचार का मामला: कमलनाथ

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सतपुड़ा में लगी आग पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि यह आग लगी है या लगाई गई है। उन्होंने कहा कि यह बड़े भ्रष्टाचार का मामला है। अभी तक 12000 फाइलें जलने की बात कही जा रही है, लेकिन हकीकत में इससे ज्यादा फाइलें जलने की आकांक्षा है। भाई प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा ने पत्रकार वार्ता कर आरोप लगाया कि यह भ्रष्टाचार को नष्ट करने का हथकंडा है। यह साजिश के साथ मानव निर्मित आग है, इसमें कोविड के दौरान हुए खर्चों को लेकर भी फाइलें थी, जो अब नष्ट कर दी गई हैं।

डिजिटल युग में दस्तावेज नष्ट करना संभव नहीं: मंत्री नरोत्तम मिश्रा

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा डिजिटल युग में दस्तावेज नष्ट करना संभव नहीं है जल्द पूरा बैकअप क्रिएट कर लिया जाएगा आज शाम से वैकल्पिक दफ्तर शुरू हो जाएंगे। कल से कर्मचारी काम करना शुरू कर देंगे। कांग्रेस के आरोप पर बोले कैसे कोई पेट्रोल केरोसिन ले जाएगा। कांग्रेस हादसों पर राजनीति करती है।

अधिकारियों ने जांच की शुरू

मुख्यमंत्री सीएम शिवराज के निर्देश के बाद जांच कमेटी ने जांच शुरू कर दी है। सतपुड़ा भवन में आईएएस अधिकारी राजेश राजौरा के नेतृत्व में टीम जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि अभी आग लगने के कारणों पर कुछ कहना जल्दबाजी होगा। हम दोपहर 3:00 बजे तक अपनी जांच शुरू करेंगे। वहीं गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि समिति 3 दिन में अपनी रिपोर्ट दे देगी।

आग लगने का बड़ा खुलासा

सतपुड़ा भवन में आग लगने के बाद जो जानकारी निकल कर सामने आई उसने सबको हैरान कर दिया। दरअसल सतपुड़ा भवन की इमारत को 60 साल से अधिक समय हो गया लेकिन यहां पर फायर सेफ्टी के उपकरण नहीं है। यदि यहां फायर अलार्म सिस्टम होता तो आग लगने की सूचना समय पर मिल जाती। इस इमारत का अब तक ना तो फायर ऑडिट कराया गया और ना ही एनओसी है। इस 7 मंजिला इमारत में वाटर हाइड्रेंट तक नहीं लगा था। जिससे दमकल को पानी की कमी का सामना भी करना पड़ा और आग बुझाने में देरी हुई।

बता दे भोपाल के अरेरा हिल्स मंत्रालय वल्लभ भवन के पास स्थित सतपुड़ा भवन में सोमवार शाम करीब 4:30 बजे आग लगने की घटना सामने आई थी इसके बाद नगर निगम और फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काम शुरू कर दिया था। शाम 6:30 बजे तक आग पर काबू पाने का अधिकारियों ने दावा किया, लेकिन 8 बजे यह आग सतपुड़ा भवन के तीसरे माले से चौथे माले और पांचवें माले पर पहुंच गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+