KBC 14 : हॉट सीट पर बैठी Pinki Jawahrani से डर गए Amitabh Bachchan, बोले- हमारी नौकरी खतरे में हो जाएगी मैडम
सतना,7 अक्टूबर। हिंदी सिनेमा के शहंशाह अमिताभ बच्चन सोनी टीवी के फेमस क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 14 प्रतिदिन और भी खास होता जा रहा है। इस शो का हर एपिसोड एक से बढ़कर एक होता है। शो में अमिताभ बच्चन कंटेस्टेंट से न सिर्फ सवाल बल्कि कई दिलचस्प बातें भी करते हैं वहीं केबीसी का लेटेस्ट एपिसोड भी बेहद खास रहा है। हाल के एपिसोड में आत्मविश्वास से हमेशा भरे रहने वाले बिग बी डरे हुए नजर आए। उन्होंने हॉट सीट पर बैठी कंटेस्टेंट से अपना डर जाहिर किया। बिग बी ने हाॅट सीट पर बैठी हुई कंटेस्टेंट पिंकी जवाहरानी से कहा कि उनकी नौकरी खतरे आ जाएगी मैडम आइए जानते हैं ऐसा क्यों कहा बिग बी ने..

केबीसी के मंच पर रोने लगी महिला
दरअसल आपको बता दे कौन बनेगा करोड़पति के मंच पर हॉट सीट मिलने के बाद जवाहरानी सोनी अपने खुशी के आंसू रोक नहीं पाई और सभी के सामने रोने लगती हैं। उसी समय अमिताभ बच्चन भी काफी हैरान रह जाते हैं और आंसू पोछने के लिए टिशु पेपर देते हैं फिर बिग बी कहते हैं कि मेरी टिश्यूज़ की नौकरी लग गई है। इसके बाद पिंकी जवाहरानी से टिश्यूज़ वापस मांगते हैं पिंकी देने से मना कर देती है तभी अमिताभ बच्चन बोलते हैं कि हमारी नौकरी खतरे में आ जाएगी मैडम। जिसके बाद पिंकी ने भी महानायक बिग बी से कई सारे सवाल किए हैं।

अमिताभ बच्चन ने कहा मेरी नौकरी खतरे में पड़ जाएगी
जब पिंकी जवाहरानी रोने लगती है तो बिग बी खुद पिंकी को टिश्यूज़ देते हैं। फिर उससे बिग बी टिश्यूज़ वापस मांगते हैं तो वह देती नहीं है और अमिताभ बच्चन कहते हैं अरे-अरे मैडम जी ऐसा मत कीजिए नहीं तो मेरी नौकरी खतरे में पड़ जाएगी। अमिताभ बच्चन कहते हैं मेरी नौकरी खतरे में पड़ जाएगी। जिसके बाद अमिताभ बच्चन से अपने सवाल करते हैं वह पिंकी कहती हैं घर में सर आप कपड़े धोते हैं ? क्योंकि आप हमेशा नए कपड़े ही पहनें दिखते हैं। तो अमिताभ बच्चन कहते हैं हम खुद अपने कपड़े धोते हैं। और स्त्री भी करते हैं।

पिंकी जवरानी ने जीते इतने लाख रुपए
पिंकी जवरानी अपने साथ 3, लाख 20 हजार रुपए जीतकर ले गई। हालांकि उन्होंने 6,40,000 हजार रुपए के लिए खेला था, लेकिन इसका उन्होंने गलत जवाब बता दिया। 6,00,000 के लिए सवाल था- वरीयता क्रम के अनुसार, किसकी वरीयता भारत के मुख्य न्यायधीश के समकक्ष है?
ऑप्शन-
A.पूर्व प्रधानमंत्री
B.लोकसभा अध्यक्ष
C.पूर्व राष्ट्रपति
D.प्रधानमंत्री
पिंकी जवरानी ने इसका जवाब दिया प्रधानमंत्री, लेकिन सही आंसर है लोकसभा अध्यक्ष।

ऐसे तय किया सफर
पिंकी जवाहरानी ने वनइंडिया हिंदी से बातचीत करते हुए बताया कि केबीसी की प्रक्रिया मई 2022 से प्रारंभ हो गई थी। मोबाइल फोन के जरिए रजिस्ट्रेशन कराया। इसके बाद प्रतिदिन 1 सवाल पूछा जा रहा था। फोन के जरिए सवालों के जवाब दिए। फिर आइबीआर का फोन आया। उसके तीन सवालों का सही जवाब देने पर ऑडिशन के लिए सिलेक्टेड हुई। भोपाल में ऑडिशन हुआ। उसमें 20 सवाल पूछे गए। 15 सवालों के सही जवाब देने पर इंटरव्यू हुआ। इंटरव्यू में चयन होने के तीन महीने बाद मुंबई बुलाया गया। मुंबई में शूटिंग में 10 प्रतिभागियों के बीच ट्रिपल टेस्ट के 3 सवालों के सही और जल्दी जवाब देने पर हॉट सीट के लिए चयन हुआ।
-
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट












Click it and Unblock the Notifications