Satna News: बेकाबू कार ने फुटपाथ पर सब्जी बेचने वाले आधा दर्जन लोगों को रौंदा, 1 की मौत, मचा हड़कंप

सतना, 13 अक्टूबर‌। जिला मुख्यालय में बुधवार की शाम बीच बाजार जवाहर चौक पर दर्दनाक हादसा हुआ। फुटपाथ पर सब्जी बेच रहे लोगों को बेकाबू कार ने रौंदा। यहां सब्जी बेच रहे करीब आधा दर्जन लोगों को अनियंत्रित कार ने रौंद डाला। इस हादसे में 1 सब्जी बेचने वाले की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई, जबकि 3 मजदूर घायल है और उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जबकि दो लोगों को मामूली चोटें आई हैं। इस बीच सतना पुलिस ने चार पहिया चालक को हिरासत में लेने के साथ चार पहिया जब्त कर ली है।

 ,सब्जी बेचने वाले 5, कार ने रौंदा,

यह हादसा मुख्यालय के सिटी कोतवाली थाना इलाके के बीच बाजार जवाहर चौक में हुआ। दरअसल अचानक 1 बेकाबू कार ने फुटपाथ पर सब्जी बेचने वालों को अपनी चपेट में ले लिया, जिसमें 6 से अधिक लोग घायल हो गए. वहीं, घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्‍पताल पहुंचाया। जबकि गंभीर रूप से घायल लक्षन यादव को रीवा संजय गांधी अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, सखी खटीक, चांदनी खटीक और महेंद्र बेलदार, रामलखन यादव, का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। जबकि बाकी 2 लोगों को छुट्टी दे दी गई है। पुलिस के मुताबिक, यह हादसा 12 अक्टूबर की शाम को हुआ है।

पन्ना से खरीदारी के लिए आया था व्यापारी

सिटी कोतवाली थाना प्रभारी एसएम उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि जितेंद्र साहू नामक व्यापारी पन्ना से सतना किराने की सामग्री की खरीददारी करने आया था. जबकि कार उसका चालाक दीपक कुमार वर्मा उम्र 26 वर्ष चला रहा था। खरीददारी करने के बाद जब जवाहर चौक से वापस जाने की तैयारी कर रहा था, इसी दौरान फोर व्हीलर को चालू करते समय चालाक का पैर ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दब गया और फोर व्हीलर बेकाबू हो गई्। इस वजह से जवाहर चौक के फुटपाथ पर बैठे सब्जी बेचने वाले बेकाबू फोर व्हीलर की चपेट में आ गए। फिलहाल कार चालाक दीपक गिरफ्तार हो चुका है, और वही पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+