Satna News : मनचले को लडक़ी छेड़ना पड़ा महंगा, कॉलेज से घसीट कर बीच सड़क हुई पिटाई

Amarpatan college आये दिन स्कूल-कॉलेज में लड़के पढ़ने वाली लड़कियों के साथ छेड़खानी करने से बाज़ नही आते है। इसी तरह मध्यप्रदेश के सतना जिले के अमरपाटन कॉलेज में पढ़ने वाली एक छात्रा को छेड़ना युवक को महंगा पड़ गया। लड़की के परिजनों और छात्रों ने जमकर धुनाई कर दी साथ ही पिटाई का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

जानें पूरा मामला

जानें पूरा मामला

दरअसल सतना के अमरपाटन शासकीय महाविद्यालय में सोमवार को महाविद्यालय में एक मनचले ने बीएससी में पढ़ने वाली 1 छात्रा के साथ महाविद्यालय के अंदर घुसकर छेड़छाड़ और बदतमीजी कर दी। छात्रा ने तुरंत घटना की सूचना अपने परिजनों को दी तो परिजन भी वहां पहुंचे और महाविद्यालय ग्राउंड के अंदर ही आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद जमकर धुनाई हुई. इसके बाद परिजन आरोपी को घसीटते हुए महाविद्यालय के बाहर सड़क पर ले आए। इस प्रकार यह हंगामा करीब 1 घंटे तक चलता रहा।

महाविद्यालय प्रबंधन ने तत्काल पटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामला दर्ज किया है। इस संबंध में छात्रा के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

पुलिस ने जानकारी दी कि खबर मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर आरोपी को हिरासत में लेकर। इस संबंध में छात्रा के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दी है। जानकारी यह भी है कि आरोपी छात्रा को आए दिन महाविद्यालय आने के समय पर आ जाता था और उसके साथ छेड़छाड़ करता था। चूंकि अब तक छात्रा चुप रही थी, इसलिए आरोपी की हिम्मत बढ़ गया और सोमवार को उसने हाथ पकड़ लिया था।

घटना को लेकर महाविद्यालय छात्रों में गुस्सा

घटना को लेकर महाविद्यालय छात्रों में गुस्सा

महाविद्यालय परिसर के अंदर इस तरह की घटना को लेकर महाविद्यालय प्रबंधन और छात्रों में बेहद गुस्सा है। महाविद्यालय प्रबंधन ने तत्काल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के लिए 2 सुरक्षा गार्डों को तैनाती के आदेश दिए हैं। व्यवस्था दी है कि अब परिसर में छात्र/छात्राओं व महाविद्यालय स्टाफ के अलावा किसी अन्य को दरवाजे के अंदर प्रवेश ना दिया जाए।

आरोपी को बचाने के लिए राजनीति शुरू

आरोपी को बचाने के लिए राजनीति शुरू

पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर थाने पहुंची ही थी कि उसे बचाने के लिए स्थानीय नेता और जनप्रतिनिधि पुलिस पर दबाव बनाने लगे। कई प्रतिनिधियों ने पुलिस को फोन कर और थाने आकर उसे छुड़ाने की कोशिश करने लगे। हालांकि पुलिस ने फिलहाल आरोपी को छोड़ने से मना कर दिया है. उधर, आरोपी के पक्ष में बन रहे दबाव को लेकर पीड़ित छात्रा के परिजन दहशत में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+