Satna News : महिला को अर्द्धनग्न करके पूरे गांव में घुमाने वाले आरोपियों के घर चला मामा का बुलडोजर
सतना 11 अक्टूबर। जिले के मैहर क्षेत्र में मानवता को शर्मनाक कर देने वाली घटना में चीरहरण का शिकार बनी महिला को न्याय दिलाने की कवायद शुरू हो चुकी है। 5 आरोपियों को जेल की चक्की पीसबाने के बाद अब मामा का बुलडोजर भी खैरा में जमकर गरजा है। यहां बुलडोजर के पंजों ने महिला को शारीरिक- मानसिक और सामाजिक दर्द देने वाले 3 आरोपियों के अवैध मकानों को ध्वस्त कर दिया है।

महिलाओं पर अत्याचार करने वालों को कड़ा संदेश
11 अक्टूबर की शाम को जेसीबी मैहर के खैरा पहुंच गया। वहां 1 महिला को जख्म देने वालों को उसने न केवल सबक सिखाया, बल्कि गरीबों पर अत्याचार करने वालों को कड़ा मैसेज भी दिया। मैहर प्रशासन समेत पुलिस फोर्स के साथ खैरा पहुंच कर आरोपियों के मकानों को ध्वस्त किया गया।

मददगारों में हड़कंप
बुलडोजर की इस कार्रवाई से मैहर क्षेत्र के ग्रामीण हैरान रह गए। गांव में अफसरों पहुंची गाड़ियों और भारी पुलिस फोर्स के साथ बुलडोजर देख कर अमानवीय घटना में आरोपियों का साथ देने वालों में भी हड़कंप मच गया। गांव के कई लोगों के चेहरे में इस बात की दहशत भी दिखी कि कहीं नंबर उनका भी न लग जाए।

महिला को मिली थी तालीबानी सजा
बताते चलें कि मैहर के ग्राम खैरा में रहने वाली महिला की ओर से चोरी की कंप्लेन कर ऋषिकेश पटेल नामक युवक को पुलिस के हवाले किए जाने के बाद उसे तालिबानी सजा दी गई थी। महिला के साथ ऋषिकेश पटेल,शिवकुमार पटेल, रवि पटेल और प्रभुदयाल पटेल, महेंद्र पटेल, समेत 50 महिला- पुरुषों ने न केवल बुरी तरह घसीटा और पीटा था। बल्कि उसकी धोती उतार कर उसे पूरे गांव में केवल पेटीकोट और ब्लाउज में घुमाया गया था।

महिला का जिला अस्पताल में चल रहा है इलाज
पीड़ित महिला गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। इस घटना में मैहर पुलिस ने अब तक 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को पीड़िता के जात के लोगों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच कर बुल्डोजर चलाने की मांग उठाई थी। उन्होंने यह भी बताया था कि इस वारदात में आरोपियों के समाज के आधा सैकड़ा लोग शामिल थे, जिनमे महिलाएं भी थीं। उन्होंने सभी आरोपियों को चिन्हित कर गिरफ्तार करने और मुख्यमंत्री की मंशा अनुरूप महिला का अपमान करने वालों के चारों पर बुलडोजर चलाने की मांग की थी।












Click it and Unblock the Notifications