MP: पूर्व विधायक शिवमोहन सिंह का निधन; पूर्व CM कमलनाथ ने जताया दुख, रविवार को यहां होगा अंतिम संस्कार

सतना13 अगस्त। मध्य प्रदेश पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष और मप्र शासन के पूर्व उद्योग मंत्री डॉक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह के पिता शिवमोहन सिंह का शनिवार की शाम निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की खबर से सतना जिला समेत विंध्य अंचल में शोक की लहर दौड़ गई है।

ShivMohan Singh

97वें वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

प्रदेश के सेवानिवृत्त अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) और अमरपाटन विधानसभा के पूर्व विधायक शिवमोहन सिंह ने शनिवार की शाम रीवा के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे 97वें साल के थे। उन्हें अस्पताल में वैंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। शिवमोहन सिंह विधानसभा के पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ राजेंद्र कुमार सिंह के पिता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल के नाना थे।

ShivMohan Singh

एक कुशल प्रशासक

शिवमोहन सिंह 1 कुशल प्रशासक, कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी और जनसेवक थे। शासकीय सेवा से रिटायर होने के बाद उन्होंने 1 दफे विधानसभा चुनाव लड़ कर जीत हासिल की, लेकिन राजनीति उनका मिजाज नहीं था लिहाजा उन्होंने अपने सफलतम कार्यकाल के बाद उधर मुड़ कर नहीं देखा। अविभाजित मध्य प्रदेश के एडीजी रहे शिवमोहन सिंह के चाहने वाले मध्य प्रदेश ही नहीं छत्तीसगढ़ में भी कम नही हैं।

रविवार को होगा अंतिम संस्कार

पूर्व विधायक शिवमोहन सिंह के निधन की खबर मिलते ही उनके रीवा स्थित निवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का हुजूम लग गई। पूर्व नेता प्रतिपक्ष राहुल ने भी वहां पहुंच कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उनके पार्थिव शरीर को अभी रीवा स्थित निवास पर ही रखा गया है। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक, उनका अंतिम संस्कार रविवार को सुबह 11 बजे बिहारी बाग प्रताप गढ़ी कोठी जुड़मनिया अमरपाटन क्षेत्र में होगा।

ShivMohan Singh

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट कर लिखा हैं कि मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ राजेंद्र सिंह दादाभाई के पूज्य पिता शिव मोहन सिंह जी के निधन पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि, ॐ शांति।

रिटायर्ड डीजीपी ने जताया दुख

रिटायर्ड डीजीपी दिनेश कुमार जुगरान ने बताया कि ये बहुत अच्छे अफसर रहे है। पंजाब में हिंसा के दौरान उन्हें पंजाब भेजा गया था। सीआरपीएफ में भी कार्यरत अपनी सेवाएं दी हैं। उनके निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+