MP: चित्रकूट के सिद्धा पहाड़ पर नहीं होगा उत्खनन, CM शिवराज ने दिए निर्देश, कांग्रेस ने जताया था विरोध
सतना, 2 सितंबर। मध्य प्रदेश सरकार ने सांस्कृतिक धरोहर सिद्धा पहाड़ पर उत्खनन करने से मना कर दिया है। प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने 2 सितंबर की सुबह इसकी जानकारी दी, मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया- सिद्धा पहाड़ सतना जैसे अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर स्थल हैं जो हमारे आस्था और श्रद्धा के केंद्र हैं, यहां की पवित्रता को अक्षुण्य रखा जाएगा। यहां उत्खनन किसी कीमत पर नहीं होगा। सतना जिला प्रशासन को निर्देश दे दिए गए हैं।

जमकर हुआ था विरोध
बताते चलें कि सरकार पहले इस पहाड़ पर खनन की अनुमति देने जा रही दी थी, लेकिन इसका जिले से लेकर प्रदेश भर में भारी विरोध हुआ। इसे लेकर भगवान राम के नाम पर राजनीति चरम पर पुहंच गई।

राम वन पथ गवन क्षेत्र
दरअसल, भगवान श्री राम की तपोभूमि चित्रकूट अंतर्गत खनिज के अकूत भंडार हैं। ये खनिज राम वन पथ गवन क्षेत्र में हैं। ऐसे में यहा खनिज लीज मंजूर करने को लेकर सरकार पर सवाल खड़े होने लगे थे। कांग्रेस लगातार भाजपा सरकार पर हमलावर थी। कांग्रेस सरकार पर भ्रम फैलाकर अपना बचाव करने का आरोप लगा रही थी। दूसरी ओर, साधु संतों महात्माओं ने भी सरकार के इस निर्णय का जबरदस्त विरोध किया।

आस्था का महत्वपूर्ण केंद्र
बताते चलें यह स्थान भगवान श्री राम के प्रति आस्था रखने वालों के लिए महत्वपूर्ण है। कहा जाता है कि भगवान राम ने विंध्य क्षेत्र के चित्रकूट में वनवास के 12 वर्ष बिताए थे। यहीं से तपस्वी राम पुरुषोत्तम राम बने। पूरे चित्रकूट क्षेत्र के जगलों में राम के पद चिन्ह आज भी हैं। इन्हें देखने भक्त आस्था के साथ यहां आते हैं। चित्रकूट के साथ साथ सरभंगा, सिद्धा, सुतीक्षण आश्रम और सुम्भार पर्वत भी राम पथ में आते हैं। यहां भगवान राम ने वनवास का 12 वर्ष समय काटा था।

हो रहा खनिज संपदा का दोहन लेकिन
इन दिनों यहां की खनिज संपदा का जमकर दोहन हो रहा है। आधा सैकड़ा से ज्यादा वैध और अवैध खदानें यहां संचालित हैं। यहां से लेटराइट, बाक्साइड, राम रज गेरू का खनन हो रहा है। इतना ही नहीं, सरभंगा आश्रम से लगे शुम्भार पहाड़ को समतल कर दिया गया है।

सिद्धा पहाड़ के लीज पर कांग्रेस ने घेरा
सरकार ने तो सिद्धा पहाड़ में भी खनिज प्लीज स्वीकृति कर दी थी, लेकिन कांग्रेस ने उसे घेर लिया। कांग्रेस ने भाजपा पर हिंदुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ का आरोप लगा दिया था। कहा जाता है कि सिद्धा पहाड़ को लेकर रामायण और रामचरित मानस में उल्लेख है। यहां भगवान राम ने राक्षसों का विनाश करने की शपथ ली थी।












Click it and Unblock the Notifications