RSS News : 11 दिसंबर को भोपाल आएंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत, दो हजार स्वयं सेवकों के साथ होगा दंड प्रदर्शन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत 11 दिसंबर को भोपाल में रहेंगे। भोपाल प्रवास के दौरान संघ के अनुषांगिक संगठनों के साथ बैठक के करने के साथ संघ प्रमुख लाल परेड में 2 हजार से अधिक स्वयंसेवकों के साथ दंड प्रदर्शन

RSS MP News : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत 11 दिसंबर को भोपाल में रहेंगे। भोपाल प्रवास के दौरान संघ के अनुषांगिक संगठनों के साथ बैठक के करने के साथ संघ प्रमुख भागवत लाल परेड में 2 हजार से अधिक स्वयंसेवकों के साथ दंड प्रदर्शन कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। बता दे इससे पहले भी कई बार संघ प्रमुख लाल परेड में हजारों की संख्या में स्वयंसेवकों के साथ स्वयंसेवकों कर चुके है। संघ प्रमुख के प्रवास के मद्देनजर बस्तियों से ऐसे स्वयंसेवकों की टीम तैयार की जा रही है, जो इस कार्यक्रम के लिए पूरी तरह से फिट हो। संघ प्रमुख इस समय जबलपुर प्रवास पर हैं। संघ ने बस्तियों में संघ के स्वयंसेवकों की टीम तैयार करने का निर्णय लेने के बाद यहां नियमित शाखाएं संचालित करने का काम तेज किया है।

11 दिसंबर को भोपाल आएंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत

बता दे बस्तियों से संघ के बस्ती प्रमुख अब ऐसे स्वयंसेवकों की तलाश कर रहे हैं जो पूरी तरह से फिट हो और संघ की दंड प्रदर्शन व दंड प्रयोग कब व्यवस्था में पारंगत हो इसके लिए बस्तियों में हर सप्ताह कैंप लगाए जा रहे हैं। 24 घंटे के कैंप में आने वाले 18 से 60 साल तक की युवाओं और अडेढ़ जनों को ट्रेनिंग देने का काम किया जा रहा है।

राजनीतिक दृष्टि से

मध्य प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले संघ प्रमुख भागवत का भोपाल दौरा अहम माना जा रहा है। 23 नवंबर को राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा प्रदेश में प्रवेश करेगी। यात्रा अनेकों मठ मंदिरों से होते हुए राजस्थान की ओर प्रवेश करेगी। प्रदेश में कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से हिंदू वोट बैंक को साधने की कोशिश करेगी। ऐसे में संघ प्रमुख मोहन भागवत का दिसंबर में आना राजनीतिक दृष्टि से है माना जा रहा है। बता दे प्रदेश सहित पूरे देश में विश्व हिंदू परिषद "हित चिंतक अभियान" चला रहा है। अभियान का आज लास्ट दिन था। इस अभियान के तहत पूरे देश में एक करोड़ से अधिक हिंदुओं को हित चिंतक बनाने का लक्ष्य रखा गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+