इंदौर में मंदिर दुर्घटना से दुखी BJP प्रवक्ता नहीं मनाएंगे जन्मदिन, 1 अप्रैल को करेंगे सामूहिक प्रार्थना
इंदौर के बेलेश्वर महादेव मंदिर में हुई घटना को लेकर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता दुर्गेश केशवानी ने घटना से दुखी होकर अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे। साथ ही मृतकों की शांति के लिए एक अप्रैल को सामूहिक प्रार्थना करेंगे।

राजधानी भोपाल में इंदौर स्थित बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में हुए हादसे के बाद भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ दुर्गेश केसवानी ने एक अप्रैल को अपना जन्मदिन न मनाने का फैसला किया है। बावड़ी हादसे के बाद मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए डॉ केसवानी ने कहा कि हम मृतकों के परिवारजनों के साथ खड़े हुए हैं। ऐसे में किसी भी तरह का उत्सव और खुशियां मनाने की बजाय मृतकों की शांति के लिए प्रार्थना की जाएगी। केसवानी ने बताया कि सभी कार्यकर्ताओं को किसी भी तरह का जश्न मनाने के लिए मना कर दिया गया है। डाॅ. केसवानी एक अप्रैल के दिन अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ सेवा कार्य करेंगे और मृतकों की आत्मिक शांति के लिए प्रार्थना भी की जाएगी। केसवानी ने बताया कि एक अप्रैल को वे दिन भर प्राणियों की सेवा करने में बिताएंगे। मुख्य रूप से मंदिरों में जाकर दर्शन करेंगे। इसके अलावा गौसेवा, पक्षियों को दाना देना और मछलियों को भोजन देना सहित रोगियों और दरिद्रों की सेवा भी करेंगे।
इंदौर के मंदिर हादसे में 36 लोगों की मौत
स्थानीय लोगों द्वारा बताया जा रहा है कि जिस मंदिर में यह हादसा हुआ है। वह लगभग 60 साल पुराना है। शहर के सपना संगीता रोड स्थित स्नेह नगर में स्थित इस मंदिर में राम नवमी के अवसर पर 50 से ज्यादा लोग बावड़ी की छत पर बैठकर हवन कर रहे थे, तभी अचानक वजन ज्यादा होने से बावड़ी पर डली छत धंस गई, जिसके चलते बावड़ी पर बैठे 50 से ज्यादा लोग बावड़ी में समा गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया, जिसमें लगभग 50 से ज्यादा लोगों को बाहर निकाला गया है, जिनमें से 36 लोगों की मौत हो गई, तो वहीं 18 लोग घायल बताए जा रहे हैं।
मजिस्ट्रियल जांच होगी: CM
इंदौर के बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर की घटना ने नगर निगम प्रशासन पर सवाल खड़े किए हैं। वही इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान काफी गंभीर नजर आए। सीएम शिवराज ने इंदौर में हुई घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मैं स्वयं भी रातभर बैठकर रेस्क्यू ऑपरेशन टीम और प्रशासन के संपर्क में था। एक मिसिंग है उनको ढूंढने के प्रयास लगातार जारी हैं। घटना की मजिस्ट्रियल जांच होगी। पुलिस ने प्रकरण भी पंजीबद्ध कर लिया है। जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
सिंधी समाज ने पीड़ितों के लिए की मांग
सिंधी समाज ने पीड़ितों के लिए सरकारी नौकरी की मांग की है। राष्ट्रीय सिंधी समाज ने मृतक परिवारों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने मृतकों के परिवारों में से सदस्यों को सरकारी नौकरी देने और बच्चों को आजीवन फ्री शिक्षा देने की मांग की है। राष्ट्रीय सिंधी समाज के अध्यक्ष कमल वरदानी राष्ट्रीय महासचिव मुकेश सचदेव डॉ जितेंद्र मतलनी (दुबई) इंदौर की द्रोपति रिजवानी सोना कस्तूरी, शालिनी खियानी, दीपचंद चावला, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष डॉ निर्मला वादवानी (पूर्व मंत्री),0 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किशन कालूभाई, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष राजकुमार दरियानी आदि ने मांग रखी है।












Click it and Unblock the Notifications