RRB Group D Result 2022 : रेलवे भर्ती बोर्ड ने ग्रुप डी का रिजल्ट किया जारी, जाने क्या रहा कट ऑफ
रेलवे भर्ती बोर्ड नहीं आ रहा है रवि ग्रुप डी का रिजल्ट जारी कर दिया है आरआरबी भोपाल,सिकंदराबाद, कोलकाता व गुवाहाटी की वेबसाइट पर रिजल्ट का लिंक दिखने लगा है।
मध्यप्रदेश के भोपाल स्थित रेलवे भर्ती बोर्ड RRB भोपाल ने अपने संबंधित रेलवे जोन के लिए लेवल एक और ग्रुप डी के पदों की संयुक्त भर्ती (आरआरसी सीआर) के पहले चरण यानी कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) के नतीजों की घोषणा कर दी है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने लेवल 1 सीबीटी में प्रदर्शन के आधार पर उन सभी उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है जिन्हें परीक्षा में प्रदर्श के आधार पर अगले चरण यानी शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के लिए शॉर्टलिस्टेड किया गया है। ऐसे में जो मैं द्वार आरआरबी भोपाल से लेवल 1 सीबीटी में सम्मिलित हुए थे वे अपना रोल नंबर बोर्ड द्वारा आधिकारिक वेबसाइट https://rrbbhopal.gov.in/result.htm पर पर देख सकते हैं।

उम्मीदवार को अपना आरआरबी भोपाल ग्रुप डी सीबीटी 1 रिजल्ट 2022 चेक करने के लिए बोर्ड की इस जोन की वेबसाइट यानी https://rrbbhopal.gov.in/result.htm पर विजिट करना होगा। इसके बाद संबंधित भर्ती सेक्शन में एक्टिव किए गए कैंडीडेट्स लिस्ट के लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद परिणाम पीडीएफ फॉर्मेट में ओपन होगा। जिसमें उम्मीदवार अपना रोल नंबर कीबोर्ड पर Ctrl+f टाइप करके और अपना रोल नंबर 10 करके सर्च कर सकते हैं।
यहां देखे रिजल्ट के डायरेक्ट लिंक
रेलवे भर्ती बोर्ड भोपाल में ग्रुप डी रिजल्ट के अंतर्गत लेवल 1 सीबीटी में सम्मिलित उम्मीदवारों की श्रेणियों के अनुसार निर्धारित न्यूनतम क्वालीफाइंग मार्क्स भी जारी कर दी है आरआरबी भोपाल द्वारा जारी सूचना के मुताबिक ओपन अनारक्षित केटेगरी में न्यूनतम कट ऑफ 96.64962 रखा गया हैं। वही ओबीसी के लिए 93.44380, ऐसी के लिए 87.05688, एसटी के लिए 83.62098 रखा गया हैं।
बता दे रेलवे ग्रुप डी की भर्ती परीक्षा 5 चरणों में 17 अगस्त 2022 से 11 अक्टूबर 2022 तक आयोजित की गई थी रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के जरिए ग्रुप डी के 1.03 लाख पदों को भरा जाएगा। ग्रुप डी पदों पर भर्ती के लिए एक 1 करोड़ 15 लाख लोगों ने आवेदन किया था।
महिला व पुरुष उम्मीदवारों के लिए अगले चरण (पीईटी) की शर्त
पुरुष उम्मीदवारों के लिए एक बार में 35 किलोग्राम वजन के साथ 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में कवर करनी होगी ।चाल 4 मिनट 15 सेकंड में 1000 मीटर की दौड़ पूरी करनी होगी।
महिला उम्मीदवारों को एक बार में 20 किलोग्राम वजन के साथ 100 मीटर की दूरी 2 मिनट में कवर करनी होगी वही 5 मिनट 40 सेकंड में 1000 मीटर की दौड़ पूरी करनी होगी भारतीय रेलवे में ग्रुप डी की 10,3769 भर्तियों में से 20 फीसदी यानी 20,734 पद अप्रेंटिस युवाओं के लिए आरक्षित रखें हैं।












Click it and Unblock the Notifications