Bhopal Latest News: भोपाल में बुजुर्ग महिला की सोने की चेन लूटने के बाद जीजा साले ने डांस कर जमकर उड़ाए नोट

भोपाल क्राइम ब्रांच ने थाना हबीबगंज पुलिस के सहयोग से लूट का खुलासा किया है। हबीबगंज इलाके में बुजुर्ग महिला की सोने की चैन लूटने वाले जीजा साले की जोड़ी को पुलिस ने बैतूल से धर-धबोचा है।

क्राइम ब्रांच ने बुजुर्ग महिला से हुई लूट का किया खुलासा

राजधानी भोपाल में क्राइम ब्रांच पुलिस में अरेरा कॉलोनी में 82 साल के वृद्ध महिला से चेन लूटने वाले जीजा साले को बैतूल से गिरफ्तार किया है। आरोपियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें वे शराब शराब पार्टी करते हुए पैसे उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। आरोपी सेंटिंग फेब्रिकेशन का काम करते हैं। शराब पीने के आदी हैं। आरोपियों ने रुपए नहीं होने की वजह से लूट की योजना बनाई और 82 साल की वृद्ध को अपना टारगेट बनाया। लूट की वारदात को अंजाम देकर दोनों सड़क मार्ग से बैतूल निकल गए। लूट से मिले पैसों से दोस्तों के साथ शराब पार्टी की और नाच-गाने में रुपयों को उड़ा दिया। भोपाल क्राइम ब्रांच की सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की पहचान की आरोपियों ने अन्य वारदातों को भी करना स्वीकार किया है।

सीसीटीवी फुटेज को किया चेक

सीसीटीवी फुटेज को किया चेक

डीसीपी अमित कुमार ने बताया कि आरोपियों की तलाश करने के लिए क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा घटनास्थल तक पहुंचने वाले मार्ग में शराब दुकानों आहता, बार, होटल के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को चेक किया गया। फुटेज में दो लड़के ग्रे रंग की स्कूटर से घटना के बाद भोपाल शहर में घूमते रहे और बागसेवनिया से होते हुए होशंगाबाद की तरफ निकल गए। आरोपियों की सीसीटीवी फुटेज देखे गए। जिसके बाद उनके भागने के रास्ते के आधार पर संदिग्धों के हुलिए के आधार पर मुखबीरों से जानकारी इकट्ठा की गई। जिसमें पता चला कि आरोपी भोपाल के ना होकर बाहर के हैं जो घटना करके भाग गए।

 क्राइम ब्रांच की टीम पहुंची बैतूल

क्राइम ब्रांच की टीम पहुंची बैतूल

इसके बाद पुलिस ने होशंगाबाद रोड में स्थित कैमरों को देखा जिसमें आरोपी होशंगाबाद, ईटारसी बैतूल तरफ जाते दिखाई दिए। फुटेज के आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम बैतूल पहुंची। जहां फुटेज दिखाते हुए दोनों आरोपी को क्राइम ब्रांच की टीम ने पहचान लिया और पहचान करने के बाद आरोपियों के 2 नामों का खुलासा हुआ। जिनके नाम पवन विश्वकर्मा, पिता शिव प्रसाद विश्वकर्मा उम्र 30 वर्ष निवासी खंजनपुर धूनीवाले बाबा जी पीछे बैतूल है। दूसरे ने अपना नाम नितिन विश्वकर्मा पिता दिलीप विश्वकर्मा उम्र 35 वर्ष निवासी भारत भारती गोंड मोहल्ला प्लाट न. 17 जिला बैतूल बताया।

जीजा साले के रिश्ते की पड़ताल

जीजा साले के रिश्ते की पड़ताल

क्राइम ब्रांच के द्वारा जीजा साले के रिश्तो की माथापच्ची सुलझाने के बाद जब आरोपियों की पहचान एवं पड़ताल की गई। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि नितिन विश्वकर्मा अपने साथी पवन विश्वकर्मा के साथ भोपाल, उसके ससुराल नीलबढ़ गए हुए थे । दोनो ही आरोपी फ्रेब्रीकेशन की दुकान पर बैतूल व नागपुर काम करते है । दोनो ही प्रतिदिन शराब पीने के आदि है काम नहीं मिलने की दशा में शराब पीने व अन्य ऐशोआराम करने के लिए वे कई लूट की घटनाओं को अंजाम दे चुके है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+