मजदूरों की घर लौटने की खुशी मातम में बदली, बुरहानपुर देड़तलाई एक्सीडेंट में 6 की मौत व 8 गंभीर,CM ने जताया दुख

बुरहानपुर के विधानसभा क्षेत्र नेपानगर में देड़तलाई खण्डवा रोड पर पब्लिक स्कूल के पास भीषण सड़क दुर्घटना में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

बुरहानपुर देड़तलाई- भीषण सड़क हादसा, 6 की मौत 8 गंभीर

मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले के देड़तलाई चौकी के अंतर्गत मजदूरों से भरी पिकअप वाहन का भीषण एक्सीडेंट हो गया। जिसमें 6 मजदूरों की मौके पर मौत हो गई। वहीं 8 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि शेखपुरा के के बीच पिक अप वाहन व गन्ने से भरे ट्रक की भीषण टक्कर हो गई। जिसमें पिकअप वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। यह पिकअप वाहन महाराष्ट्र आकोट से खंडवा की ओर आ रहा था, तभी खंडवा रोड पर पब्लिक स्कूल के पास सड़क हादसे का शिकार हो गया।

 ट्रक ने पिकअप वाहन को पीछे से मारी टक्कर

ट्रक ने पिकअप वाहन को पीछे से मारी टक्कर

मिली जानकारी के अनुसार बुरहानपुर जिले के मजदूर कपास चुनने के लिए महाराष्ट्र के अंतर्गत शिवाजी गए हुए थे। काम खत्म होने पर अपने घर लौट रहे थे बुरहानपुर जिले की सीमा में प्रवेश करते ही घर लौटने की खुशी मातम में बदल गई। 3:30 गन्ने से भरे ट्रक ने पिकअप वाहन को पीछे से टक्कर मार दी। घटनास्थल पर की पुकार मच गई या देख राजस्थानी लोक दौड़कर आए। घायलों को पिकअप बहन से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी।

हादसे में घायल लोगों के नाम

हादसे में घायल लोगों के नाम

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि नंदिनी पुत्री राम सिंह दिनकर, पार्वती पति राम सिंह दिनकर, दुर्गा पुत्री कालू तेंदुलकर, रमेश पुत्र मंगल और जामवंती बाई पति रमेश की घटनास्थल पर मौत हो गई। घायलों में बसंती पति श्रीराम, गणेश पुत्र रामचरण, छरा सिंह पुत्र रमेश, रविंद्र पुत्र रमेश, मुन्नी बाई पति राम चरण, राम सिंह पुत्र मोतीलाल, कौशल्य पिता जीकेस, चंदा बाई पति नामकराम शामिल है।

हादसे की वजह खतरनाक अंधा मोड़

हादसे की वजह खतरनाक अंधा मोड़

बता दे देड़तलाई से करीब 1 किलोमीटर दूर मिश्रा पेट्रोल पंप और पब्लिक स्कूल के पास जहां हादसा हुआ वह अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं स्थानीय रहवासियों के मुताबिक जहां एक्सीडेंट हुआ वहां अंधा मोड़ है, जिससे वाहन चालकों को कुछ नजर नहीं आता और अक्सर वाहन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। मोड से पहले एमपीआरडीसी ने स्पीड ब्रेकर व सुरक्षा के अन्य प्रबंध भी नहीं किए हैं। जिसके चलते इस ब्लैक स्पॉट पर हर साल 30 से 40 दुर्घटनाएं होती हैं।

सीएम शिवराज ने बुरहानपुर की घटना पर जताया दुख

सीएम शिवराज ने बुरहानपुर की घटना पर जताया दुख

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने बुरहानपुर जिले में हुई सड़क दुर्घटना में 6 मजदूरों के असामयिक निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। सीएम शिवराज ने दिवंगतों की आत्मा की शांति और उनके शोक संतप्त परिजन को यह दु:ख सहन करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री शिवराज ने दुर्घटना से प्रभावित परिवारों की आर्थिक सहायता के निर्देश बुरहानपुर जिला प्रशासन को दिए हैं। घायलों का उपचार बुरहानपुर में चल रहा है। मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+