Bhopal News: बढ़ती महंगाई से रिश्तो में बढ़ रही दरार, टमाटर के दाम से पति-पत्नी के बीच हो रहे झगड़े
Bhopal News: बढ़ती महंगाई ने ना सिर्फ घर चलाना मुश्किल कर दिया, बल्कि पति-पत्नी के रिश्तो में दरार डालना शुरू कर दी है। दरअसल, राजधानी में टमाटर के बढ़ते दामों ने दंपतियों के बीच विवाद पैदा कर दिया है। इन मामलों में जहां पत्नियों ने गौरवी सखी वन स्टॉप क्राइसिस सेंटर पर शिकायत की है। वहीं पतियों ने भाई वेलफेयर सोसाइटी में शिकायत की है।
भोपाल में पति ने भाई वेलफेयर सोसाइटी में शिकायत करते हुए बताया कि पत्नी अपनी मनमानी करती है। वहीं एक पति का कहना है कि टमाटर के दाम बढ़ते ही उन्होंने सब्जी में टमाटर डालना बिल्कुल बंद कर दिया है। रोज विवाद होता है, कृपया उन्हें समझाएं। एक अन्य पति ने शिकायत की कि पत्नी जरूरत से ज्यादा टमाटर का इस्तेमाल कर रही है।

गौरवी सखी वन स्टॉप क्राइसिस सेंटर में घरेलू हिंसा के अलावा बढ़ती महंगाई के कारण पति-पत्नी में हो रहे विवाद की शिकायत भी पहुंच रही है 3 महीने में गोरबी में ऐसे 8 मामले पहुंचे। जहां काउंसलिंग कर समझाने का प्रयास किया जा रहा है। आपको ऐसे ही कुछ चर्चित मामलों से रूबरू कराते हैं।
केस-1. सब्जी में टमाटर नहीं डालती पत्नी, मैनेजर पति परेशान
एक कंपनी में मैनेजर पति ने शिकायत करते हुए बताया कि पत्नी की सोच है कि टमाटर का इस्तेमाल करना बंद कर देंगे तो अपने आप टमाटर के दाम कम हो जाएंगे। पति ने बताया कि वे इटारसी से अप-डाउन करता है। इस कारण हर रोज सब्जी लाना उसके लिए संभव नहीं हो पाता। 1 दिन अन्य सब्जियों के साथ 1 किलो टमाटर लेकर गया तो पत्नी ने जमकर झगड़ा किया। पत्नी सब्जी में टमाटर नहीं डाल रही है इस कारण स्वाद नहीं मिल पा रहा है। वे टमाटर के विकल्प वाले व्यंजन ढूंढ कर एक्सपेरिमेंट कर मुझे प्रताड़ित कर रही है।
केस-2. पत्नी के कारण महंगी सब्जी खरीदने को मजबूर पति
वहीं दूसरे मामले में सरकारी विभाग में कार्यरत कर्मचारी पति की शिकायत है कि पत्नी हर रोज सब्जी व सलाद में टमाटर डाल रही है, इससे उन्हें हर रोज महंगे टमाटर खरीदना पड़ रहे हैं। पति ने कहा कि वे संयुक्त परिवार में रहते हैं, इसलिए पत्नी हर रोज महंगी सब्जियों की मांग करती है। वहीं पत्नी ने कहा कि उसके 9 और 7 साल के दो बच्चे हैं। उन्हें भी सब्जी चाहिए, लेकिन घर वाले सब्जी लाने नहीं देते। एक दिन वह आधा किलो भिंडी ले आई तो घर में खूब झगड़ा हुआ। इसके बाद विवाद बढ़ गया और मामला केंद्र पहुंच गया।
केस-3. आधा लीटर दूध लाने पर पति पत्नी के बीच झगड़ा
हवाई अड्डा बाईपास के रहने वाले एक दंपत्ति के बीच दूध को लेकर विवाद हुआ पत्नी की शिकायत थी कि पति बस आधा लीटर दूध खरीद के लाता है, जबकि सरकारी नौकरी है। इसमें बच्चों को कैसे पिलाएं और चाय कैसे पीयें। पति का कहना है कि दूध महंगा हो गया है। छोटी सी बात से शुरू हुआ विवाद बढ़ता गया इसके बाद मामला गोल भी सखी सेंटर पहुंचा। समन्वयक का कहना है कि दोनों को समझाया जा रहा है कि छोटी-छोटी बातों के विवाद को ज्यादा ना बढ़ाएं।
संस्थाएं दे रही समझाइश
गौरवी सखी वन स्टाप क्राइसिस सेंटर की समन्वयक शिवानी सैनी ने बताया कि सब्जी, घरेलू गैस, दूध सहित अन्य महंगाई को लेकर गौरवी में करीब 8 शिकायतें मिली हैं। इसमें परिवारों को समझाया जा रहा है कि मामूली बातों पर विवाद ना करें अगर महंगाई के कारण घर चलाने में दिक्कत हो रही है तो सामान मात्रा को कम कर दें और इन बातों को बाहर नहीं आने दे।
वहीं भाई वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष जकी अहमद ने बताया कि टमाटर के मामलों में दोनों परिवारों को समझाया जा रहा है कि मामूली बातों को विवाद का रूप ना लेने दें। आपसी सामंजस के साथ परिवार को चलाएं छोटी बातों को ज्यादा ना बढ़ाएं।












Click it and Unblock the Notifications