Bhopal News: गोविंदपुरा रचना टॉवर में हुई लूट के आरोपियों पर इनाम घोषित, लुटेरों का चेहरा CCTV में हुआ कैद

Bhopal Crime News: राजधानी भोपाल में दिनदहाड़े रचना टावर में सुबह 12 लख रुपए की लूट हो गई। यह इलाका प्रेस कांप्लेक्स के पास स्थित है। बताया जा रहा है की रचना टावर के फ्लैट में बने शराब कंपनी के ऑफिस में घुसकर दो बदमाशों ने मैनेजर पर कट्टा अड़ाया और 12 लाख रुपए से भर दो बैग लेकर रफू चक्कर हो गए।

गोविंदपुरा थाना पुलिस ने के दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है बदमाशों को तलाशने के लिए शहर भर में नाकेबंदी की जा रही है। सूचना मिलती क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगाले। पुलिस ने गोविंदपुरा क्षेत्र में हुई लूट के आरोपियों पर इनाम घोषित किया है। जानकारी देने वाले व्यक्ति को भोपाल पुलिस 30 हजार रुपये देगी।

Reward declared on the accused of robbery in Govindpura Rachna Tower face seen in CCTV

डीपी श्रद्धा तिवारी ने बताया की रचना टावर में शराब कंपनी का अवैध रूप से ऑफिस चलाया जा रहा था। यह फ्लैट पूर्व विधायक संतोष साहू का है ऑफिस फ्लैट एमआईजी 108 में स्थित था।

गोविंदपुरा पुलिस ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे दो लोग शराब कंपनी के ऑफिस पहुंचे। उन्होंने दरवाजा खटखटाया, लेकिन जब दरवाजा नहीं खुला, तो उन्होंने शराब कंपनी के कर्मचारी वीरेंद्र गुप्ता के नाम से आवाज लगाई।

Reward declared on the accused of robbery in Govindpura Rachna Tower face seen in CCTV

इस पर 63 वर्षीय मैनेजर श्याम सुंदर जायसवाल ने दरवाजा खोल दिया। बदमाशों ने वीरेंद्र गुप्ता के बारे में जानकारी मांगी, और श्याम सुंदर ने उन्हें ऑफिस के अंदर बैठा लिया।

जब बदमाशों ने पीने के लिए पानी मांगा, तो श्याम सुंदर किचन की ओर बढ़े। जैसे ही उन्होंने मुड़कर देखा, बदमाशों ने कट्‌टा निकाल लिया और उनकी पीठ पर लगा दिया। इसके बाद उन्होंने दफ्तर में रखे कैश के बारे में पूछना शुरू किया और जान से मारने की धमकी दी।

डरे हुए श्याम सुंदर ने बताया कि पैसे फ्लैट के फर्स्ट फ्लोर पर रखे हैं। बदमाश उन्हें फर्स्ट फ्लोर पर ले गए, जहां उन्होंने पैसे से भरा बैग उठाया और वापस नीचे आ गए। नीचे पहुंचकर, उन्होंने श्याम सुंदर को धक्का देकर भाग गए।

एसीपी दीपक नायक ने बताया कि लूट के समय फ्लैट में मैनेजर श्याम सुंदर के साथ चार कर्मचारी मौजूद थे। श्याम सुंदर ने गेट खोलने के लिए बिना दूसरे कर्मचारियों को बताए कमरे से बाहर गए थे। लूट के दौरान तीन कर्मचारी सो रहे थे।

आरोपी फ्लैट में 15 मिनट 23 सेकंड तक मौजूद रहे और उन्होंने सो रहे कर्मचारियों के दोनों रूम को लॉक कर दिया। वारदात के बाद, श्याम सुंदर ने शोर मचा कर बाकी तीन कर्मचारियों को जगाया, दोनों लॉक किए गए रूम खोले और आरोपियों की तलाश बिल्डिंग में की। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।

रचना टॉवर में रहने वाले पूर्व बीजेपी विधायक अजीत सिंह ने बताया कि बिल्डिंग के अधिकांश फ्लैट्स ब्रोकर्स के जरिए किराए पर दिए गए हैं और कई फ्लैट्स का कमर्शियल उपयोग किया जा रहा है। इस बारे में आवास संघ और स्थानीय पुलिस को कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके अलावा, कॉलोनी के सीसीटीवी कैमरे भी दो दिन से बंद हैं।

डीसीपी ने कहा कि जिम्मेदारों को किरायेदारों का वेरिफिकेशन कराने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, यह भी जांच की जा रही है कि जिस फ्लैट में लूट हुई, वहां के किरायेदारों का वेरिफिकेशन हुआ था या नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+