Rewa: उफनती टमस नदी में डूब रहे तीन युवकों को बचाने के लिए ग्रामीणों ने लगाई जान की बाजी, देखें रेस्क्यू
रीवा 19 सितंबर। जिले के टमस नदी के बहाव में डूब रहे तीन युवकों को बचाने के लिए ग्रामीणों ने जान की बाजी लगा दी। ग्रामीणों ने अपनी जान जोखिम में डालकर रस्से की मदद से युवकों की जान बचाई। वहीं, अपनी जिंदगी जोखिम में डालकर युवाओं की जान बचाने वाले ग्रामीणों की जमकर तारीफ हो रही है।
Recommended Video

त्योंथर के टमस नदी में नहा रहे थे युवक
जिले के चाकघाट क्षेत्र के त्योंथर अंतर्गत ग्राम पंचायत बरूआ से निकली टमस नदी के तेज बहाव में 3 युवक बह गए। गांव वालों को जैसे ही जानकारी लगी उन्होने रेस्क्यू कर युवकों की जान बचाई। युवकों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। जहां से युवकों की सामान्य हालत होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

तीनों युवकों का पैर फिसला
जानकारी मिली है कि गांव 3 युवक बीते दिवस टमस नदी में नहाने गए थे। नहाते हुए अचानक तीनों युवकों का पैर फिसला और वह नदी के बहाव में बहने लगे। गांव वालों ने नदी में बहते युवकों को जैसे ही देखा उन्होने युवकों को बचाने के लिए रेस्क्यू शुरू कर दिया। बताया गया है कि रस्सी के माध्यम से नदी में उतरे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद युवकों नदी से बाहर निकाला। वही दो युवकों की बिगड़ती हालत को देखते हुए उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से युवकों का प्राथमिक उपचार देने के बाद छुट्टी दे दी गई है।

पूर्व में हो चुके हैं हादसे
नदी में युवाओं के डूबने का यह कोई पहली घटना नहीं है। गनीमत तो यह रही कि नदी में बहने के बाद भी युवाओं को सुरक्षित बचा लिया गया, लेकिन अधिकतर मामलों में तो नदी में बहे लोगों की डेड बॉडी ही मिलती है। इसी कड़ी में बीते दिवस सिलपरा नहर में डूबे युवक की लाश ही पाई गई थी।

अभिषेक पटेल थाना प्रभारी चाकघाट ने दी जानकारी
चाकघाट थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया की नदी में युवकों के बहने की किसी प्रकार की जानकारी थाने नहीं आई है। व्हाट्सएप में चल रही खबर से जानकारी जरूर मिली है। लेकिन किसी प्रकार की दुर्घटना होने की जानकारी नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications