धूमधाम से हुई शादी, 7 फेरे भी लिए, लेकिन विदाई के बाद रस्ते से रफूचक्कर हो गई दुल्हन, यह है पूरा मामला
रीवा, 9 सितंबर। जिले में एक दूल्हे के सारे अरमान तब धुल गए जब वह अपनी दुल्हन को लेकर घर जा रहा था। विदाई के बाद ससुराल जाते समय रीवा रेलवे स्टेशन से दुल्हन रफूचक्कर हो गई।
Recommended Video

दूल्हा हुआ ठगी का शिकार
हरियाणा में रह रही राजस्थान की महिला के भाई की शादी नहीं हो रही थी। ऐसे में 7 महीने पहले रीवा के लड़के से दोस्ती हो गई। वह बहना-बहना कह कर घर वालों से घुल मिल गया।
ऐसे में दोनों लोग एक दूसरे से अपना दुख दर्द शेयर करने लगे। एक दिन महिला ने कहा कि सब कुछ अच्छा है, लेकिन मेरे भाई की शादी नहीं हो रही है। अगर आपके रीवा क्षेत्र में कोई अच्छी सी लड़की हो तो शादी करा दो। यहीं से रीवा का युवक ठगने का प्लान बना लिया है।

शादी कराने का बना प्लान
रीवा के लड़के ने महिला को पांच युवतियों की फोटो व्हाट्सएप के माध्यम से भेज दी। जब एक युवती को महिला ने पसंद कर लिया तो लड़के ने कहा कि युवती गरीब फैमिली की है। ऐसे में 1 लाख रुपए लगेंगे। फिर भी महिला राजी हो गई। उसने अपने भाई और परिजनों को बात बताई। 7 सितंबर को शादी की दिनांक तय हो गई। राजस्थानी परिवार ने कहा कि शादी युवती के घर से हो, लेकिन बिचौलिए ने कहा कि लडकी के परिवार वाले शादी के खिलाफ है। ऐसे में मंदिर में शादी हो जाएगी। आप लोगों को टेंशन की आवश्यकता नहीं है।

डेढ़ लाख रूपये की ठगी
दुल्हे की बहन ने जानकारी दी कि लड़की पक्ष के लोग बिचौलिए के माध्यम से शादी करने के लिए 1 लाख 50 हजार रूपये लिए थें। उक्त रूपयों के साथ ही दुल्हन गहने और कपड़े आदि लेकर रफूचक्कर हो गई है।

7 महीने पूर्व शुरू हुई थी शादी की बात
दूल्हा की बहन ने बताया कि 7 महीने पूर्व हरियाणा में एक युवक मिला था। जिसने उसके भाई की शादी करवाने के लिए फोटो दिखाई थी। उन्होने बताया था कि युवती पक्ष के लोग गरीब परिवार से है ऐसे में उन्होने शादी के लिए रूपये दिए और गुरूवार को मुहूर्त के मुताबिक वे शादी करने के लिए रीवा पहुचे थें।

शादी के नाम पर ठगी
पीड़ित परिजनों का कहना है कि शादी के नाम पर हर कोई नकली, यानि की पंडित, दुल्हन, दलाल, के लोग सभी उन्हे नकली अब लग रहे है, बहरहाल पुलिस शिकायत के आधार पर कार्रवाई कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications