Rewa: सेना में भर्ती कराने के नाम पर ठगी करने वाला नटवरलाल गिरफ्तार, ऐसे करता था ठगी

रीवा, 3 अक्टूबर। जिले के पनवार पुलिस ने नौकरी के नाम पर दो दर्जन बेरोजगार युवकों से ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने आरोपियों को भेज दिया है। बताते चलें कि आरोपीयों ने युवकों को आर्मी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर सुनियोजित तरीके से ठगी की थी। 2 आरोपीयों के खिलाफ थाने में आईपीसी की धारा 467, 468, 420, 471 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

rewa army recruitment fraud

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपीयों द्वारा बेरोजगार युवकों को नौकरी का ख्वाब दिखाते हुए आर्मी में नौकरी का लालच दिया दिया गया। बेरोजगारी का दंश झेल रहे युवाओं की मजबूरी का फायदा उठाते हुए आरोपी द्वारा युवाओं को लूटा गया। इसी कड़ी में बीते दिनों विपुल कुमार कुशवाहा पुत्र सुरेन्द्र नाथ कुशवाहा निवासी बरेती कला द्वारा बीते दिनों आरोपी युवक के खिलाफ पनवार थाने में आवेदन दिया गया। युवक ने अपने शिकायती पत्र में बताया था। आरोपी ने नौकरी दिलाने के नाम पर उससे 39,00,000 रूपए लिए हैं। प्राप्त शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने 2 दर्जन से अधिक युवकों को नौकरी के नाम पर ठगने की बात कबूल कर ली। पुलिस को दिए बयान के अनुसार आरोपी ने अब तक तकरीबन 80,00000 रुपए की ठगी की है। रीवा जिले के अंतरैला,पनवार के बेरोजगारों के अलावा उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के रहने वाले युवाओं को भी उसने ठगा है।

कैसे हुआ खुलासा

बताया गया है कि रुपए लेने के बाद आरोपी अभिषेक कुशवाहा पुत्र रामसेवक कुशवाहा निवासी बरेती कला उम्र 24 साल ने युवक को उत्तराखंड में सेना के ट्रेनिंग सेंटर भेजा गया। आरोपी द्वारा दिए गए ज्वाइनिंग पत्र को लेकर जब युवक उत्तराखंड पहुंचा तो उसे आर्मी कैंप पर मिला ही नहीं। इस प्रकार युवक को अपने ठगे होने का एहसास हुआ। इसके बाद रीवा पहुंच युवक ने आरोपी से अपने रुपए की मांग की। जब युवक द्वारा रुपए देने में आनाकानी की गई तो युवक ने घटना की शिकायत थाने में कर दी गई। इस प्रकार अंत में युवाओं को ठगने वाला युवक पुलिस को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गौरतलब है कि आरोपी को पुलिस ने शहर के गुढ़ चौराहे से गिरफ्तार किया था।

ये सामान हुआ जब्त

आरोपी के पास से पुलिस ने सेना की वर्दी, 21 नग नकली ज्वाइनिंग लेटर, सील, प्रिंटर, ब्लैक पेपर, सेना के लिफाफे, टोपी, बेल्ट, जूता, मोजा, बैच, बिल्ला, नकली एडमिट कार्ड, नकली रिजल्ट स्लिप, ठगी के शिकार युवाओं की मार्कशीट, मोबाइल, पेन ड्राइव, नकली पहचान पत्र, 4 बैंक के एटीएम कार्ड सहित डॉक्यूमेंट मिले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+