Rewa: आबकारी विभाग और पुलिस ने मिलकर नष्ट की वर्षों पुरानी शराब, 10 लाख थी कीमत

रीवा, 9 सितंबर। जिले की आबकारी विभाग के द्वारा जिले के 5 अलग-अलग थानों में सालों पुरानी पकड़ी गई अवैध शराब को नष्ट किया गया है। जिसमें देसी-विदेशी दोनों प्रकार की शराब थी। बताया जा रहा है कि थानों में लंबे समय से जप्त मदिरा रखी हुई थी। जिन्हें डीएम के निर्देश पर नष्ट करने की कार्यवाही की गई है। बताया गया कि दो हजार 900 लीटर नष्ट की गई शराब की लगभग कीमत तकरीबन 10 लाख रुपए बताई जा रही है।

Rewa Excise Department destroyed liquor

और जिले में अवैध शराब की तस्करी पर अक्सर ही पुलिस के द्वारा जब्ती की कार्यवाही की जाती है। जिसके बाद पकड़ी गई शराब को नष्ट करने का कार्य किया जाता है। आज आबकारी विभाग और पुलिस द्वारा अवैध पकड़ी गई शराब की बड़ी खेप को नष्ट किया गया।

बताते चलें कि आबकारी विभाग की टीम ने आज की दोपहर कलेक्टर के निर्देश पर अवैध रूप से पकड़ी गई शराब की खेप को नष्ट करने की कार्यवाही की। जिसमें तकरीबन 2900 लीटर अवैध शराब को नष्ट किया गया। आबकारी विभाग के द्वारा नष्ट की गई शराब की खेप में अंग्रेजी और देसी दोनों ही प्रकार की शराब थी।

जिम्मेदारों ने बोला

विक्रमदीप सांगर आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त का कहना है कि अवैध रूप से पकड़ी गई शराब की खेप को हमेशा ही विभाग के द्वारा नष्ट किया जाता है। जिसके तहत जिले के बारिश के अधिकारियों के निर्देश पर उक्त कार्यवाही की गई है।जिलाधिकारी मनोज पुष्प के निर्देश पर लगातार ऐसी कार्यवाही जारी रहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+