Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

MP: श्रीकांत त्यागी के बाद रीवा में BJP नेता की गुंडागर्दी, रिटायर फौजी के साथ सैलून में घुसकर की मारपीट

रीवा 9 अगस्त। उत्तर प्रदेश के नोएडा में कथित तौर पर भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी की ओर से महिला से की गई बदसलूकी के बाद अब मध्य प्रदेश के रीवा में बीजेपी नगर अध्यक्ष की गुंडागर्दी सामने आई है। युवा नेता अपने साथी के साथ मिलकर सैलून में घुसकर मारपीट की और तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया। नेता की यह पूरी करतूत सीसीटीवी में कैद हो गई है। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

Recommended Video

    रीवा में भाजपा नेता की गुंडागर्दी
    Rituraj Chaturvedi

    दिग्गज नेताओं के संपर्क में

    एक तरफ जहां सूबे के मुखिया सीएम शिवराज सिंह चौहान गुंडे बदमाशों को नस्तानाबूद करने की बात कहते है तो दूसरी तरफ उनकी ही पार्टी के नेता की गुंडई सामने आई है। रीवा में बीजेपी युवा के नगर अध्यक्ष ऋतुराज चतुर्वेदी पर सैलून संचालक से मारपीट और तोड़फोड़ का आरोप लगा है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। ऋतुराज चतुर्वेदी खुद को पार्टी के बड़े नेताओं का करीबी बताता है। प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा और पूर्व मंत्री रीवा विधायक राजेंद्र शुक्ला के साथ भी तस्वीरें सोशल मीडिया पर डालता है।

    घटना रविवार 7 अगस्त की

    यह पूरी घटना 7 अगस्त रविवार की शाम की बताई जा रही है। शहर के अमहिया थाना क्षेत्र स्थित द बार्बर शॉप सैलून के संचालक और बीजेपी नेता के बीच कुछ पुराना विवाद था। वीडियो में दिख रहा है कि युवा नेता अपने साथी के साथ सैलून की दुकान जाते हैं और मारपीट शुरू कर देते हैं। कथित तौर पर बीजेपी नेता ऋतुराज चतुर्वेदी और उसके साथी अनुराग मिश्रा, अमन चतुर्वेदी ने मारपीट की। इतना ही नहीं सैलून का सामान भी तोड़फोड़ के फेक दिया गया, जिससे दुकान संचालक का लगभग 55-60 हजार का नुकसान भी हो गया है। पीड़ित पक्ष ने इस मामले की शिकायत अमहिया थाने में की है। थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल ने जांच शुरू कर दी है और कार्यवाही का आश्वासन दिया है। हालांकि, अभी तक मारपीट की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पुराना विवाद चल रहा था।

    रिटायर्ड फौजी और दुकान संचालक दिनेश कुमार मिश्रा का कहना है

    कि अचानक 2 लड़के आकर दुकान में घुस गए जिसमे 1 ऋतुराज चतुर्वेदी उर्फ बच्चू है जो बीजेपी का युवा नेता भी है और दूसरा उसका साथी अनुराग मिश्रा है। जो दुकान में घुसते ही मेरे साथ मारपीट शुरु कर दी। हालांकि पीड़ित का कहना है की उनका कोई विवाद नहीं था मारपीट करने वालों का उनके बच्चों के बीच कोई पुराना विवाद था जिसके चलते उन लोगों ने इनके साथ मारपीट की।

    Rituraj Chaturvedi

    एडिशनल एसपी के अनुसार

    घटना का वीडियो वायरल होने के बाद इस मामले में एडिशनल एसपी अनिल सोनकर का कहना है की पुराने विवाद के चलते यह मारपीट हुई है। इस मामले में अमहिया थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। थाने में 452, 254, 323 के तहत मामला दर्ज किया गया है और मामले की जांच की जा रही है। उनका कहना है की वीडियो में जो भी लोग है उन्हे चिन्हित किया जा रहा है चाहे वो कोई भी हो उन पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+