'पीएम मोदी की फोटो हटाओ वर्ना...'- मकान मालिक की धमकी के बाद पुलिस के पास फरियाद लेकर पहुंचे यूसुफ
मध्य प्रदेश के इंदौर के रहने वाले यूसुफ को अपने घर पर पीएम मोदी की तस्वीर लगाना भारी पड़ गया और उसके मकान मालिक ने उसे तस्वीर न हटाने पर घर से बाहर निकालने की धमकी दे डाली।
भोपाल, 29 मार्च। मध्य प्रदेश के इंदौर के रहने वाले यूसुफ को अपने घर पर पीएम मोदी की तस्वीर लगाना भारी पड़ गया और उसके मकान मालिक ने उसे तस्वीर न हटाने पर घर से बाहर निकालने की धमकी दे डाली।

पीएम मोदी के बड़े फैन हैं यूसुफ
इंदौर स्थित पीर गली के रहने वाले यूसुफ ने पीएम मोदी की शख्सियत और उनके कार्यों से प्रभावित होकर अपने किराये के मकान में उनकी तस्वीर लगाई थी। जैसे ही मकान मालिक की नजर उस तस्वीर पर पड़ी, उन्होंने यूसुफ को तुरंत उस तस्वीर को हटाने का निर्देश दिया और कहा कि यदि पीएम की तस्वीर नहीं हटाई तो उन्हें मकान खाली करना पड़ेगा।
परेशान यूसुफ ने खटखटाया जनसुनवाई मंच का दरवाजा
परेशान यूसुफ ने जनसुनवाई मंच का दरवाजा खटखटाया। पुलिस आयुक्त कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान यूसुफ ने अपनी व्यथा सुनाई और कहा कि मकान मालिक याकूब मंसूरी और सुल्तान मंसूरी ने पीएम मोदी की फोटो पर आपत्ति जताई है।
यह भी पढ़ें: 'पंजाब के धुरंधरों से हरियाणा को साधने की तैयारी', खट्टर के लिए केजरीवाल ने बनाया स्पेशल प्लान
पुलिस ने दिए जांच के आदेश
यूसुफ ने कहा कि मकान मालिक उन पर पीएम मोदी की तस्वीर हटाने का दबाव बना रहे हैं। एडिशनल डीसीपी मनीषा पाठक सोनी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि शिकायत के आलोक में सदर बाजार टीआई को मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं।
यह मामला अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के खिलाफ
अतिरिक्त डीसीपी मनीषा पाठक सोनी ने कहा कि शिकायतकर्ता जनसुनवाई में आया और शिकायत की कि मकान मालिक उस पर प्रधानमंत्री की फोटो हटाने का दबाव बना रहा है, जबकि वह पीएम मोदी की विचारधारा से प्रेरित है। यह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के खिलाफ है।












Click it and Unblock the Notifications