'पंजाब के धुरंधरों से हरियाणा को साधने की तैयारी', खट्टर के लिए केजरीवाल ने बनाया स्पेशल प्लान

पंजाब में प्रचंड जीत हासिल करने के बाद अब आम आदमी पार्टी अन्य राज्यों में भी संगठन विस्तार कर रही है।

चंडीगढ़, 29 मार्च 2022। पंजाब में प्रचंड जीत हासिल करने के बाद अब आम आदमी पार्टी अन्य राज्यों में भी संगठन विस्तार कर रही है। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी ने पुराने संगठन को भंग कर के नए सिरे शुरुआत कर रहा है। हरियाणा में संगठन विस्तार करते हुए आम आदमी पार्टी ने आगामी चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। हरियाणा में होने वाले चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी ने सौरव भारद्वाज (विधायक, दिल्ली) को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। इसके साथ ही हरियाणा में स्टार प्रचारकों के तौर पर पंजाब और चंडीगढ़ के आम इंसान के जीत को कैश कराने की रणनीति तैयार कर रही है।

संगठन विस्तार में जुटी आम आदमी पार्टी

संगठन विस्तार में जुटी आम आदमी पार्टी

आम आदमी पार्टी के हरियाणा प्रभारी सुशील गुप्ता ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि पार्टी सदस्यता अभियान चला रही है। काफ़ी तादाद में लोग पार्टी का दामन थाम रहे हैं। नए संगठन का एलान जल्द ही कर दिया जाएगा। सुशील गुप्ता ने कहा कि हरियाणा में कई सियासी दलों के करीब 40 पूर्व विधायक और पूर्व सांसद पार्टी के साथ संपर्क में हैं। आम आदमी पार्टी ज़मीनी स्तर पर सर्वे करा रही है। सर्वे के मुताबिक ही उन सभी नेताओं को पार्टी में शामिल करने पर फैसला किया जाएगा। सिर्फ़ उन्हीं लोगों को पार्टी में शामिल किया जाएगा जिन पर भ्रष्टाचार के आरोप नहीं होंगे।

हरियाणा के स्टार प्रचारकों में आम इंसान शुमार

हरियाणा के स्टार प्रचारकों में आम इंसान शुमार

हरियाणा में आम आदमी पार्टी अपने संगठन को मज़बूत करने के लिए ज्यादा से ज्यादा सदस्यों को जोड़ रही है। पार्टी के साथ सभी वर्ग के लोग जुड़ें। इसलिए आम आदमी पार्टी ने पंजाब के आम इंसान की जीत का हवाला देते हुए हरियाणा में सियासी पकड़ मजबूत करने में जुट गई है। इन नामों में चरणजीत सिंह चन्नी (पूर्व सीएम, पंजाब), बिक्रम सिंह मजीठिय और सिद्धू, चंडीगढ़ मेयर चुनाव में तत्कालीन मेयर को हराने वाले कार्यकर्ताओं को हरियाणा में स्टार प्रचारकों की तरह प्रमोट किया जा रहा है। पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 117 विधानसभा सीटों में 92 सीटों पर कब्ज़ा जमाया था। जिसमें ज्यादातर सीटों पर पंजाब की सियासत के दिग्गज चेहरे आम आदमी पार्टी के छोटे से कार्यकर्ताओं से हार गए।

दिग्गज नेताओं को AAP कार्यकर्ताओं ने हराया

दिग्गज नेताओं को AAP कार्यकर्ताओं ने हराया

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी जिन्हें भदौड़ में आप के उम्मीदवार लाभ सिंह उगोके ने शिकस्त दी, ग़ौरतलब है कि वह मोबाइल रिपेयरिंग का काम करते हैं। उनकी मां पंजाब के सरकारी स्कूल में कॉन्ट्रैक्ट पर सफाई मुलाज़िम है। अमृतसर अमृतसर पूर्व विधानसभा सीट से आप की साधारण कार्यकर्ता जीवन ज्योत कौर ने कांग्रेस के दिग्गज नवजोत सिंह सिद्धू और शिरोमणि अकाली दल के दिग्गज बिक्रम सिंह मजीठिया दोनों को एक साथ मात दी। ग़ौरतलब है कि जीवन ज्योत कौर आम आदमी पार्टी की एक साधारण कार्यकर्ता हैं। इसके साथ ही चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में तत्कालीन मेयर रवि कांत शर्मा को आप उम्मीदवार दमनप्रीत सिंह उर्फ बादल ने मात दी थी वह एक ढाबा चलाते हैं। हरियाणा में आम आदमी पार्टी इन नेताओं के नाम पर अपनी सियासी पकड़ मजबूत करने में जुट गई है।

ये भी पढ़ें: हरियाणा: AAP की तर्ज़ पर चुनाव की तैयारी में जुटी खट्टर सरकार, तैयार की जा रही यह रणनीति

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+