गरबे में मुस्लिमों की एंट्री को लेकर बोले नरोत्तम मिश्रा - अगर माता में आस्था है, तो खुद करें गरबे का आयोजन
गरबा पंडालों में मुस्लिम के प्रवेश को लेकर एक बार फिर मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बड़ा बयान दिया है नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि गरबे में मुस्लिम युवकों की एंट्री पर जब निर्देश जारी किए गए हैं तो इन लोगों
भोपाल,30 सितंबर। गरबा पंडालों में मुस्लिम के प्रवेश को लेकर एक बार फिर मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बड़ा बयान दिया है नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि गरबे में मुस्लिम युवकों की एंट्री पर जब निर्देश जारी किए गए हैं तो इन लोगों को वहां जाने की जरूरत क्या है इन लोगों को नहीं जाना चाहिए, और यदि माता में आस्था रखते हैं तो खुद गरबे का आयोजन करें और एक मिसाल पेश करें। लेकिन जहां गरबा हो रहा है वहां व्यवधान ना डालें। पहले ही कहा गया है कि बिना पहचान पत्र के गरबे में एंट्री नहीं दी जाएगी। बता दे मध्य प्रदेश की पर्यटन व संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने गरबे में मुस्लिमों के प्रवेश को लेकर सबसे पहले बयान दिया था। इसके बाद भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने बयान देते हुए गरबे में मुस्लिमों के सामान तक को वर्जित करने की बात कही।

इंदौर की घटना के बाद दिया बयान
दरअसल गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने यह बयान इसलिए दिया क्योंकि बीते दिन इंदौर में गरबा पंडाल में कुछ मुस्लिम युवक पहचान छुपाकर गरबे में घुस गए थे। इसके बाद गरबा में मौजूद लड़कियों की वीडियो और फोटो ले रहे थे। इसके बाद वहां पर जमकर बवाल हुआ। यह वाक्य इंदौर में स्थित पंढरीनाथ चौराहे के गरबा पंडाल में हुआ। लोगों ने युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सभी पर प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया। जिसके बाद उन्हें कोर्ट से जमानत मिली। इसी घटना को लेकर जब पत्रकारों ने गृह मंत्री से सवाल किया तो उन्होंने कहा कि जब मुस्लिम युवकों की एंट्री पर निर्देश जारी किए गए हैं, तो इन लोगों को नहीं जाना चाहिए। इतना ही नहीं गृहमंत्री ने मुस्लिमों को सावधानी रखने सलाह भी दी। गृह मंत्री ने कहा कि अगर मुस्लिमों की माता और गरबे में आस्था है, तो वे खुद गरबे का आयोजन करें और एक विशाल पेश करें।

भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया ने दिए आदेश
गौरतलब है कि राजधानी भोपाल में कलेक्टर अविनाश लवानिया ने गरबे में प्रवेश को लेकर आदेश जारी किए थे। जिसमें बिना आईडी गरबा में नो एंट्री रहेगी। कलेक्टर ने गरबा आयोजकों को निर्देश दिए कि बिना आईडी कार्ड के किसी को भी गरबा पंडाल में एंट्री न दी जाए। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी। बता दे भोपाल कलेक्टर ने यह फैसला सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर और हिंदूवादी संगठनों की मांग पर लिया।

पूर्व मुख्यमंत्री ने भी दिया था बयान
इस मुद्दे पर पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती भी बयान दे चुकी हैं उन्होंने कहा था कि जो लोग जयकारा नहीं लगाते, जय माताजी नहीं बोलते उन्हें गरबे में प्रवेश नहीं करना चाहिए। दरअसल नवरात्रि में मध्यप्रदेश के बड़े शहरों में गरबा का आयोजन किया जाता है जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं। खास तौर पर नवयुवक युवतियां गरबे पंडालों में जमकर गरबा खेलते हैं। लेकिन मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार में मंत्री उषा ठाकुर का मानना है कि गरबा पंडालों में मुस्लिम युवक नाम बदलकर प्रवेश करते हैं और हिंदूओं की लड़कियों को अपने प्रेम जाल में फंसा कर लव जिहाद करते हैं।

मूर्ति पूजा में मुस्लिमों की आस्था है तो उनका स्वागत : मंत्री उषा ठाकुर
शिवराज सरकार की मंत्री उषा ठाकुर ने गरबा पंडालों में प्रवेश को लेकर बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि नवरात्रि और गरबा पर शक्ति की आराधना का पर्व है यदि मूर्ति पूजा में मुस्लिमों की आस्था है तो उनका स्वागत है। कुरान या धर्मशास्त्र उन्हें अनुमति देते हैं तो ही वे गरबा या दुर्गा पंडाल में आए। केवल मनोरंजन के लिए ना आए। मां, बहन और बेटी या पत्नी को लेकर आए। उन्होंने कलेक्टरों को निर्देश दिए कि बिना पहचान पत्र किसी को गरबा में प्रवेश ना दिया जाए।

हम हमारी पूजा पद्धति को शुद्ध रखना चाहते : सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर
भोपाल से सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने गरबा पंडालों में मुस्लिमों के प्रवेश को लेकर बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा कि गरबा पंडाल में आईडी चेक करके ही प्रवेश दिया जाए। साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि पंडाल में मुस्लिम समुदाय के लोगों को जाने ना दिया जाए। हम हमारी पूजा पद्धति को शुद्ध रखना चाहते हैं दूसरी बात किसी भी प्रकार से हमारे धार्मिक कार्यक्रमों में मुस्लिम समुदाय के पंडाल उनकी वस्तुओं और उनके सभी कार्य वर्जित होना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications