MP Police: पुलिस की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर,सब इंस्पेक्टर की भर्ती के लिए PHQ ने भेजा प्रस्ताव
मध्यप्रदेश में पुलिस हेडक्वार्टर ने 500 सब इंस्पेक्टर भर्ती का प्रस्ताव शासन को भेजा है। बता दे मध्यप्रदेश में 2016 के बाद से उप निरीक्षकों की भर्ती नहीं हो सकी है।

MP Police News:मध्य प्रदेश में चुनावी साल में पुलिस सब इंस्पेक्टर बनने की तैयारी कर रहे युवाओं को खुशखबरी मिल सकती है। दरअसल इस साल पुलिस अमले में 500 उप निरीक्षकों की भर्ती की मंजूरी शासन की ओर से मिल सकती है। ऐसी उम्मीद पुलिस मुख्यालय द्वारा जताई गई है। नतीजे में पुलिस मुख्यालय की ओर से प्रस्ताव उपनिरीक्षकों की भर्ती का शासन ओर से भेजा गया है। इस प्रस्ताव को चुनावी साल होने के मद्देनजर मंजूरी मिलने की संभावना ज्यादा है।
प्रदेश पुलिस में उप निरीक्षकों की कमी को दूर करने के लिए एक बार फिर पुलिस मुख्यालय ने प्रयास तेज किए हैं। इस बार भी 500 उप निरीक्षकों की भर्ती का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। इस प्रस्ताव को लेकर पुलिस मुख्यालय के आला अफसरों की गृह विभाग के अफसरों से बात हो गई है। बताया जाता है कि वित्त विभाग के अफसर भी इस प्रस्ताव को मंजूरी दिए जाने का मन बना चुके हैं। ऐसे में चुनावी साल में शासन की ओर से उप निरीक्षकों की भर्ती की मंजूरी मिलने की संभावना ज्यादा बढ़ गई है। यदि इस साल मंजूरी मिल गई तो अगले साल इनकी भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो सकती है।
इसलिए भी नहीं मिल रही थी मंजूरी
पदोन्नति पर रोक लगी होने के चलते कई सालों से उप निरीक्षक को कभी निरीक्षक के पद पर पदोन्नति नहीं मिल पा रही है। जिसके चलते इस पद पर अफसरों की कमी महसूस नहीं हो सकी। अब जब पदोन्नति दिए जाने के लिए पुलिस मुख्यालय ने रास्ता निकाल लिया है, तब अब फिर से इस पर सीधी भर्ती के अफसरों की मांग आने लगी।
कई सालों से नहीं मिली मंजूरी
एमपी पुलिस ने साल 2016 में सब इंस्पेक्टर की भर्ती की मंजूरी मिली थी। जिस पर साल 2017 में उपनिरीक्षकों (सब इंस्पेक्टर) की भर्ती के प्रसाद पुलिस मुख्यालय से शासन के पास चार-पांच बार आ गए, लेकिन इनमें से किसी भी प्रस्ताव को शासन ने मंजूर नहीं किए। नतीजे में पुलिस सब इंस्पेक्टरों की भर्ती नहीं हो पा रही है। इस पद पर कार्यवाहक के जरिए अधिकांश जिलों में काम चलाया जा रहा है। हालांकि इससे पहले लगातार कुछ सालों तक उप निरीक्षकों की भर्ती की गई थी, लेकिन सरकार बदलने और फिर को रोना काल के चलते भर्ती नहीं हो सकी। इसके बाद उप निरीक्षकों की भर्ती की जगह पर कार्य बाद पदोन्नति दिए जाने का क्रम पुलिस मुख्यालय ने तेज कर दिया।
दरअसल उप निरीक्षक को को कार्यभार निरीक्षक बनाकर उन्हें पदोन्नत किया जा रहा है। निरीक्षक का पद पूरी तरह से पदोन्नति का है, लेकिन उप निरीक्षक के पूरे पद पदोन्नति के नहीं है। इस पद पर सीधी भर्ती के अलावा सहायक उपनिरीक्षकों को पदोन्नति देकर उप निरीक्षक बनाया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications