MP Latest News : उच्च शिक्षा विभाग में 2053 पदों पर की जाएगी भर्ती, 4 हजार पद खाली, जानें पूरी डिटेल
मध्यप्रदेश में शिक्षा विभाग ने सहायक से पहले खाली पड़े 4 हजार पदों में से 2053 पदों पर भर्ती कर करेगा। इस संबंध में उच्च शिक्षा विभाग ने रोस्टर फाइनल कर MPPSC को भर्ती प्रस्ताव भेज दिया है।
मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग में रोजगार को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। उच्च शिक्षा विभाग जल्द ही 2 हजार से ज्यादा पद भरने जा रहा है। विभाग ने 2053 पदों पर भर्ती निकाली है। इस संबंध में उच्च शिक्षा विभाग ने रोस्टर फाइनल कर MPPSC को भर्ती प्रस्ताव भेज दिया है। बता दे उच्च शिक्षा विभाग में 4000 से अधिक रिक्त पद पड़े हुए हैं।

मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि विभाग में जल्दी 4000 से अधिक रिक्त पदों को भरा जाएगा। फिलहाल विभाग ने अभी 2053 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए रोस्टर जारी किया है। एमपीपीएससी को भर्ती का प्रस्ताव भी भेज दिया गया है। पहले चरण में सहायक प्रजापत के विभिन्न विषयों के 1669 पदों, ग्रंथपाल के 225 पदों एवं खेल अधिकारी के 129 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। उन्होंने बताया कि अराजपत्रित संवर्ग के रिक्त पद कर्मचारी चयन मंडल से भरे जाएंगे।
शेष बचे पद दूसरे चरण में भरे जाएंगे
मंत्री ने बताया कि जो पद खाली रह जाएंगे, वे दूसरे चरण में भरे जाएंगे। फ़िलहाल पहले चरण में 2053 पद भरे जा रहे हैं। हालांकि यह कब भरे जाएंगे संबंध में कोई निर्णय नहीं लिया गया है। जानकारी के अनुसार उच्च शिक्षा विभाग ने इसका प्रस्ताव एमपीपीएससी को भेज दिया है उस पर भी लगभग सहमति दे दी है इस संबंध में जल्दी विज्ञापन भी जारी किया जा सकता है। सूत्रों की मानें तो दिसंबर खत्म होने से पहले यानी नए साल के पहले भर्ती निकाली जाएगी।
2017 के बाद अब होगी भर्ती
शिक्षा विभाग ने 5 साल पहले यानी 2017 में करीब ढाई और पदों पर भर्ती प्रक्रिया की थी। उसके बाद से विभाग में कोई भर्ती नहीं हुई। अगले साल विधानसभा चुनाव होना है उसके पहले उच्च शिक्षा विभाग ये बड़ी भर्ती कर रहा है।
गेस्ट फैकेल्टी को होगा फायदा
गेस्ट फैकेल्टी वालों को चार नंबर दिए गए हैं। इनका नोटिफिकेशन इसी साल तक का है। इस कारण इन पदों पर भर्ती इसी साल निकालना जरूरी है, नहीं तो उन्हें दोबारा करना पड़ेगा। इस कारण विभाग इसी साल भर्ती करने के प्रयास में लगा हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications