रतलाम: गूगल मैप पर धार्मिक स्थलों से छेड़छाड़, मंदिर को मस्जिद बताया, एक गिरफ्तार
रतलाम, 8 जुलाई। मध्य प्रदेश में एक ओर जहां काली के पोस्टर को लेकर बवाल बचा हुआ है। वहीं, अब रतलाम जिले से भी कुछ ऐसी ही खबर आई है। यहां पर एक धर्म विशेष के युवकों ने कथित तौर पर एक मंदिर का नाम बदलकर गूगल मैप पर मस्जिद कर दिया। इसकी जानकारी जब दूसरे धर्म के लोगों को लगी तो गांव में तनाव का माहौल बन गया।

आरोपी गिरफ्तार
रतलाम के एएसपी सुनील पाटीदार ने बताया ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि गूगल मैप मंदिर की जगह मस्जिद दिखाने के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ धारा 295A के अंतर्गत FIR दर्ज़ की गई है। मामले में जांच की जा रही है और जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

इस फैसिलिटी के जरिए किया बदला गया नाम
गूगल मैप पर यूजर्स के लिए किसी जगह के नामकरण करने की सुविधा दी जाती है। इस सुविधा का इस्तेमाल आमतौर पर व्यापारी संगठन अपनी दुकान या फिर अन्य लोग गांव या फिर किसी प्रसिद्ध को इंगित करने के लिए करते हैं, ताकि लोगों को उस जगह तक पहुंचने में आसानी हो। इसी फैसिलिटी का प्रयोग करके नामली थाना क्षेत्र के भदवासा गांव में धार्मिक स्थान का नाम परिवर्तन कर दिया गया।
चुनावी समय में पुलिस का नया सिरदर्द
सांप्रदायिक टिप्पणी करने वालों पर पुलिस का साइबर सेल नजर रख रहा है। इस मामले में उज्जैन संभाग के जिलों में अलग-अलग क्षेत्रों में कार्रवाई हो रही है। इसी बीच गूगल मैप के साथ छेड़छाड़ का नया सिरदर्द सामने आ रहा है। अब साइबर सेल की मदद से गूगल मैप पर अंकित धार्मिक स्थलों पर भी पुलिस नजर रख रही है। बताते चलें कि मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत के चुनाव चल रहे हैं। ऐसी स्थिति में पुलिस की व्यस्तता काफी अधिक बढ़ गई है। बावजूद इसके ऐसे प्रकरणों में पुलिस को गंभीरता से कदम उठाने पड़ रहे हैं।

धार्मिक स्थलों के बीच की दूरी डेढ़ सौ मीटर
रतलाम एसपी अभिषेक तिवारी ने बताया कि भदवासा में दोनों धार्मिक स्थलों के बीच की दूरी डेढ़ सौ मीटर है, लेकिन आरोपी ने जानबूझकर गूगल मैप पर बहुसंख्यक के धार्मिक स्थल पर अल्पसंख्यक के धार्मिक स्थल का नाम डाल दिया है, इसलिए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। आरोपी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है।












Click it and Unblock the Notifications