Weather Update:24 घंटों में कुछ इलाकों में हो सकती बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक मध्य प्रदेश में अगले 24 घंटों में बारिश व आंधी तूफान की संभावना है। इसको लेकर विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।
भोपाल,4 मई। मध्यप्रदेश में हवाओं का cocktail(कॉकटेल) बनने वाला है। जम्मू कश्मीर की ठंडी हवाएं मध्य प्रदेश की तरफ बढ़ रही हैं। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया हैं। छिंदवाड़ा, अनूपपुर, सिवनी, कटनी, सतना, रीवा, सीधी, सिंगरौली और जबलपुर जिले में गरज चमक में साथ बारिश की संभावना हैं।
Recommended Video

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के जबलपुर संभाग के कुछ जिलों में कहीं-कहीं बारिश दर्ज की गई है। मध्यप्रदेश में फिलहाल गर्मी से लोगों को राहत है बादल होने से तापमान में गिरावट जारी है।
भोपाल स्थित मौसम केंद्र के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के चलते बारिश के आसार बन रहे हैं केंद्र की रिपोर्ट बताती है कि पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के जबलपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बारिश दर्ज की गई है वही अगले 24 घंटों की बात करें तो मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना है।
तापमान को लेकर दी जानकारी
प्रदेश में सबसे ज्यादा नौगांव में 43.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया हैं वहीं भोपाल में 41.9, इंदौर में 40.0, ग्वालियर में 41.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया हैं।
मौसम विभाग ने 5 मई के बाद एक बार फिर भीषण गर्मी की जताई संभावना
मौसम विभाग की मानें तो इस बार मध्य प्रदेश के कई जिलों में 25 मई से लगने वाले नौतपा के दौरान तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा हो जाएगा। ये स्थिति आम नागरिकों के जनजीवन को प्रभावित कर सकती है। खुले आसमान के नीचे लोगों का निकलना मुश्किल हो जाएगा। तेज धूप के कारण त्वचा संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो सकती है। बता दे पिछले 24 घंटे में खजुराहो, नौगांव, दतिया ग्वालियर, सीधी में 43.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया हैं।












Click it and Unblock the Notifications