bhopal latest news: PWD के कार्यपालन यंत्री को ₹25 हजार की रिश्वत लेते लोकायुक्त की टीम में रंगे हाथ पकड़ा
लोकायुक्त ने कार्रवाई करते हुए लोक निर्माण विभाग पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन यंत्री कमल सिंह कौशिक को ₹25 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी बिल को पास करने के लिए ठेकेदार से एक परसेंट की घूस मांग रहा था।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आए दिन भ्रष्टाचार के मामले सामने आते रहते हैं। इसी क्रम में लोकायुक्त ने कार्रवाई करते हुए लोक निर्माण विभाग पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन यंत्री कमल सिंह कौशिक को ₹25 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी कार्यपालन यंत्री भोपाल के खुशीलाल आयुर्वेदिक अस्पताल में बाउंड्री वॉल के बनाने के बिल को पास करने के लिए ठेकेदार से एक परसेंट की घूस मांग रहा था। इसकी शिकायत ठेकेदार ने लोकायुक्त से की थी। जिसके बाद इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है।

कार्यपालन यंत्री द्वारा रिश्वत मांगे जाने से परेशान होकर ठेकेदार महेंद्र पांडे ने लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक को 9 अक्टूबर को शिकायत की थी। इसमें बताया था कि उसने खुशीलाल शर्मा आयुर्वेद संस्थान में बाउंड्री वॉल एवं एप्रोज रोड बनाने का काम किया था। लेकिन पीडब्ल्यूडी विभाग का कार्यपालन यंत्री कमल सिंह कोशिक काम के पेंडिंग बिल एवं सिक्योरिटी डिपाजिट की राशि लगभग 67 लाख रुपये रिलीज करने के लिए 1% के हिसाब से रिश्वत मांग रहा है।
इसके बाद लोकायुक्त की टीम ने ठेकेदार महेंद्र पांडे को रिश्वत देने के लिए कहा। शनिवार को लोकायुक्त पुलिस ने भोपाल संभाग के निर्देशन में डीएसपी सचिन शर्मा व उनकी टीम में शामिल इंस्पेक्टर आशीष भट्टाचार्य इंस्पेक्टर मयूरी गौर व अन्य ने कार्रवाई करते हुए आरोपी कौशिक को ₹25000 की रिश्वत लेते हुए नेहरू नगर चौराहे पर रंगे हाथ दबोच लिया। आरोपी कार्यपालन यंत्री नहीं है राशि अपने शासकीय वाहन इनोवा क्रमांक MP04BC05284 में रखवाई थी। यहां से रिश्वत की राशि बरामद की गई है। जहां पर आरोपी कार्यपालन यंत्री कमल सिंह को लोकायुक्त की टीम ने ट्रेप किया वहां पर ट्राफिक अधिक होने के कारण पूरी कार्रवाई नहीं हो पाई। इसके बाद टीम कमला नगर थाने में आगे की कार्रवाई कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications