Bhopal News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एम्स भोपाल में रैन बसेरा के लिए किया भूमि पूजन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वर्चुअल माध्यम से भोपाल में एम्स रैन बसेरा के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया। इस समारोह में भारत सरकार के केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ मनसुख मांडवीया भी वर्चुअल रूप से शामिल रहे।
भूमि पूजन के अवसर पर एम्स भोपाल के अध्यक्ष डॉ सुनील मलिक ने उनके विचारों को साझा करते हुए कहा कि पिछले 10 वर्षों में चिकित्सा के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है और डॉ अजय सिंह के नेतृत्व में एम्स भोपाल विशेष रूप से आगे बढ़ा है। उन्होंने कहा कि हम समाज के आखिरी व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

प्रोफेसर डॉ अजय सिंह ने विभिन्न संस्थाओं और सेवा भारती जैसे गैर सरकारी संगठनों के साथ सहयोग से मरीज और उनके रिश्तेदारों के लिए सुविधाएं बढ़ाने में एम्स भोपाल द्वारा किए जा रहे प्रयासों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि एम्स भोपाल में इलाज कराने आने वाले लोगों के लिए रात्रि में ठहरने के लिए सेवा भारती के सहयोग से रैन बसेरे का निर्माण किया जा रहा है।
इस रैन बसेरे का निर्माण 22000 वर्ग फुट क्षेत्र में किया जा रहा है और इसमें 500 कमरे होंगे। इससे आने वाले मरीज और उनके रिश्तेदारों को आवास की सुविधा मिलेगी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस रैन बसेरे में एक सर्वधर्म प्रार्थना स्थल भी होगा और यह एक मिनी इंडिया का उदाहरण बनेगा।












Click it and Unblock the Notifications