राष्ट्रपति मुर्मु ने ₹417 करोड़ से बनने वाले रातापानी-औबेदुल्लागंज-इटारसी फोरलेन मार्ग का किया शिलान्यास

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा राजभवन, भोपाल से भारतमाला परियोजना अंतर्गत ₹417 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले रातापानी-औबेदुल्लागंज-इटारसी फोरलेन राजमार्ग का रिमोट का बटन दबा कर वर्चुअल शिलान्यास किया गया।

राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार द्रोपदी मुर्मू मध्यप्रदेश दौरे पर आई। मंगलवार को वे बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर शहडोल में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई। इसके बाद वे राजधानी भोपाल पहुंची। जहां स्टेट हैंगर पर राष्ट्रपति को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा राजभवन, भोपाल से भारतमाला परियोजना अंतर्गत ₹417 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले रातापानी-औबेदुल्लागंज-इटारसी फोरलेन राजमार्ग का रिमोट का बटन दबा कर वर्चुअल शिलान्यास किया गया। फोरलेन राजमार्ग शिलान्यास कार्यक्रम एमपी के गवर्नर मंगुभाई पटेल की अध्यक्षता में हुआ। जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा और कई वीआईपी उपस्थित रहे। इस मौके पर राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि राष्ट्रपति बनने के बाद मध्यप्रदेश की मेरी यह पहली यात्रा है। आज आप सबके स्नेह और स्वागत से मैं अभिभूत हूं। मैं राज्य के साढ़े आठ करोड़ निवासियों को धन्यवाद देती हूं।

12 किलोमीटर मार्ग का अटका हुआ था काम

12 किलोमीटर मार्ग का अटका हुआ था काम

बता दे भोपाल से नागपुर मार्ग पर रातापानी अभ्यारण से इटारसी तक फोरलेन सड़क 18 महीने में बनकर पूरी तरह से तैयार हो जाएगी। रातापानी अभ्यारण से गुजरने वाले NH 69 अब्दुल्लागंज से बुझने के बीच केंद्र सरकार से फॉरेस्ट क्लीयरेंस ना मिलने से 12 किलोमीटर मार्ग का काम अटका हुआ था। जिसे केंद्र की मंजूरी मिल गई है। इन परियोजनाओं का राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने वर्चुअल शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्रपति की जमकर तारीफ की

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्रपति की जमकर तारीफ की

इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्रपति की जमकर तारीफ की उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अल्प समय में ही अपने आचरण, अपने व्यवहार, गरीबों के प्रति कमिटमेंट, अपनी देशभक्ति, अपनी श्रद्धा से देश के जनमानस में अद्वितीय स्थान बनाया है। मध्यप्रदेश की साढ़े आठ करोड़ जनता की ओर से आपका हृदय से स्वागत करता हूं।

स्वच्छ इंदौर, भोपाल शहर को पुरस्कृत करने का अवसर मिला

स्वच्छ इंदौर, भोपाल शहर को पुरस्कृत करने का अवसर मिला

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि हाल ही में कूनो नेशनल पार्क में नामीबिया से लाए गए चीतों के पुनर्वास को लेकर वाइल्ड लाइफ में रुचि रखने वाले सभी लोग अत्यंत उत्साहित हैं। देश से विलुप्त हुए चीतों के पुनर्वास के लिए इस महत्वपूर्ण अभियान की सफलता के लिए मैं अपनी शुभकामनाएं देती हूं।पिछले महीने केंद्र सरकार के स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में छठी बार सबसे स्वच्छ इंदौर, भोपाल शहर को पुरस्कृत करने का अवसर मुझे मिला।

 मध्यप्रदेश के इतिहास में महिलाओं के योगदान की अमर गाथाएं

मध्यप्रदेश के इतिहास में महिलाओं के योगदान की अमर गाथाएं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि मध्यप्रदेश के इतिहास में महिलाओं के योगदान की अमर गाथाएं समाहित है। रानी दुर्गावती, झलकारी बाई जैसी वीरांगनाओं ने महिलाओं के समर्पण और बलिदान की गौरव गाथाएं लिखी हैं। मध्यप्रदेश में अनेक महारानियों ने अपने उत्कृष्ट शासन की छाप छोड़ी है।

ये भी पढ़ें : Droupadi Murmu: जबलपुर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का हुआ भव्य स्वागत, MP में ...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+