Droupadi Murmu: जबलपुर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का हुआ भव्य स्वागत, MP में दो दिवसीय दौरा, कई कार्यक्रम

राष्ट्रपति बनने के बाद मध्य प्रदेश की पहली यात्रा पर द्रौपदी मुर्मू का आगमन हुआ। दो दिवसीय प्रवास एमपी के शहडोल जाने के पहले जबलपुर डुमना एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति की राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने आगवानी की। यहां पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। कुछ देर रुकने के बाद वायुसेना हेलीकाप्टर से शहडोल के लिए रवाना हुई। इस दौरान एयरपोर्ट पर सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए थे।

President Draupadi Murmu

देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय मध्य प्रदेश के दौरे पर है। बिरसा मुंडा की जयंती पर आयोजित जनजातीय गौरव दिवस में शिरकत करने राष्ट्रपति का आगमन हुआ। इसके अलावा उनके कई और कार्यक्रम हैं। जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पर उनका आगमन हुआ। जहां पहले से पहुंचे प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। एयरपोर्ट पर अल्पप्रवास के दौरान मुर्मू से स्थानीय नेताओं ने भी सौजन्य भेंट की। कुछ देर रुकने के बाद राष्ट्रपति वायुसेना के हेलीकाप्टर से आयोजन स्थल शहडोल के लिए रवाना हुई।

jabalpur

दोपहर को शहडोल में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में उन्होंने शिरकत की। शाम 6.30 बजे से 7.15 बजे के बीच राष्ट्रपति राजभवन से सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के रातापानी, ओबेदुल्लागंज-इटारसी फोर-लेन (NH-46) सड़क परियोजना और रक्षा अनुसंधान और विकास संस्थान, ग्वालियर में रक्षा मंत्रालय की अधिकतम माइक्रोबियल कंटेनमेंट प्रयोगशाला (बीएसएल-4) की वर्चुअली रूप से आधारशिला रखेंगी। इसके बाद बुधवार 16 नवंबर को राष्ट्रपति 11.30 बजे से 12.30 बजे के बीच महिला स्वयं सहायता समूहों के सम्मेलन को संबोधित करेंगी। यह कार्यक्रम भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित होगा। दोपहर 12.55 बजे राष्ट्रपति स्टेट हैंगर भोपाल से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी। द्रौपदी मुर्मू के कार्यक्रमों स्थल वाले शहरों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए है। आयोजन स्थलों वाले रूट पर अतिरिक्त पुलिस फ़ोर्स तैनात किया गया है। इसके अलावा सार्वजनिक स्थलों, होटल लॉज में ठहरने वाले बाहरी लोगों पर भी निगरानी रखी जा रही है।

ये भी पढ़े-Jabalpur News : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के कार्यक्रम में जा रही यात्रियों से भरी बस पलटी, 1 की मौत कई घायल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+