Bhopal: मेट्रो के ट्रायल रन की तैयारियां शुरू, चुनाव से पहले दौड़ाने के प्रयास, एक तरफ की पटरी का काम पूरा

Bhopal Metro News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बहुप्रतीक्षित मेट्रो प्रोजेक्ट का सितंबर में मेट्रो का ट्रायल रन होना प्रस्तावित है, जो आगामी 3 महीने तक चलेगा। इसके बाद जनवरी 2024 में मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त इस मार्ग की संरक्षा को परखेंगे। उनके संतुष्ट होने के बाद प्रायोरिटी कॉरिडोर पर मेट्रो संचालन की अनुमति दी जाएगी। मेट्रो के अधिकारियों के अनुसार साल 2024 में मेट्रो प्रायोरिटी कॉरिडोर पर दौड़ सकती है।

भोपाल में मेट्रो के पटरी बिछाने के काम में तेजी लाई गई है सुभाष नगर से रानी कमलापति रेलवे स्टेशन तक एक तरफ पटरी बिछाई जा चुकी है। अब दूसरी और इतनी ही लंबाई में पटरी बिछाई जा रही है। सितंबर के दूसरे सप्ताह में यह काम हर हाल में पूरा करने का टारगेट है, इसलिए इस माह के अंत तक पटरी बिछाने का पूरा काम करने का टारगेट है।

Preparations for trial run of Bhopal Metro started, efforts to run before elections

बताया जा रहा है कि वर्तमान में मेट्रो कॉरपोरेशन का पूरा ध्यान ट्रायल रन पर है। इसको लेकर रानी कमलापति से सुभाष नगर के बीच बनने वाले सभी स्टेशनों का कंस्ट्रक्शन वर्क पूरा करने पर जोर दिया जा रहा है। वर्तमान में इस रूट पर सिविल वर्क 90% से अधिक पूरा हो चुका है। फिलहाल स्टेशन के अंदर लिफ्ट लगाने और बिजली से संबंधित कामों को तेजी से पूरा किया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार अंदर से सिविल वर्क पूरा हो चुका है। केवल बारीक कामों को पूरा किया जा रहा है अगस्त के अंत तक इस रूट के सभी स्टेशनों का सिविल वर्क और रूट का सिविल वर्क और पटरी बिछाने का काम पूरा कर लिया जाएगा।

13 में से 9 टर्न आउट का कार्य पूर्ण कर लिया गया

मेट्रो एचडी मनीष सिंह ने पिछले दिन सुभाष नगर मेट्रो डिपो में अधिकारियों से प्रगति रिपोर्ट ली। इसके बाद उन्होंने कार्यस्थल पर सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ निरीक्षण भी किया। डिपो में प्रायोरिटी के तहत पटरी के टर्नआउट का कार्य तेजी से चल रहा है। अब तक 13 में से 9 टर्न आउट का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। बाकी शेष बचे कार्य 20 अगस्त तक पूरे कर लिए जाएंगे।

8 स्टेशनों पर भी फोकस

मेट्रो के प्रायोरिटी कॉरिडोर में कुल आठ स्टेशन है। इनमें से एम्स हॉस्पिटल, अलकापुरी, बोर्ड ऑफिस, सरगम टॉकीज, डीबी मॉल, केंद्रीय स्कूल और सुभाष नगर स्टेशन शामिल है। इनमें से सुभाष नगर में रानी कमलापति स्टेशन के बीच ट्रायल रन होगा इसलिए इन पांचो स्टेशनों के ओपन फाउंडेशन, पीयर, गर्डर कास्टिंग, पाइलिंग, बिजली सबस्टेशन और लोडिंग,अनलोडिंग-वे का सिविल वर्क का बाकी बचा काम पूरा किया जा रहा है। मेट्रो कॉरपोरेशन के अधिकारियों का कहना है कि बारिश की वजह से काम पर असर नहीं पड़ा है बिल्डिंग से जुड़े लगभग सभी काम पहले ही पूरे किए जा चुके हैं। अभी मानसून ब्रेक से फायदा मिलेगा।

मेट्रो कॉरपोरेशन तेजी से कर रही काम

इस संबंध में मेट्रो प्रोजेक्ट के काम की निगरानी के लिए मेट्रो कॉरपोरेशन तेजी से काम कर रही है। हाल में ही उन्होंने शहर में बन रहे मेट्रो स्टेशनों और बिछाई जा रही पटरियों के कामकाज को देखा। विभागीय सूत्रों की माने तो विधानसभा चुनाव से पहले भोपाल में मेट्रो चलाने के पूरे प्रयास किया जा रहे हैं और इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फिर एक बार मध्य प्रदेश आने के लिए समय मांगा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+